6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर रहीं निर्जल-निराहार, चांद से मांगा अखंड सुहाग और सौभाग्य

जिलेभर में उल्लास से मना करवा चौथ पर्व
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

दिनभर रहीं निर्जल-निराहार, चांद से मांगा अखंड सुहाग और सौभाग्य

राजसमंद. करवाचौथ पर चांद के दीदार संग सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। पति के प्रति समर्पण और प्रेम का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में हर जगह करवा चौथ की रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखा और दोपहर बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने साथ मिलकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। शाम को सोलह शृंगार कर चांद निकलने का इंतजार किया। चांद निकलने के बाद रस्म के अनुसार चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर अघ्र्य दिया और व्रत सम्पन्न किया। साजन की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने व्रत खोला।

सामूहिक पूजन, कहीं चौथ का उद्यापन
सामूहिक रूप से भी पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने करवा चौथ मनाया। कहीं गीत-संगीत की महफिल जमी तो कहीं पर साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पीपली आचार्यान. क्षेत्र में शनिवार को करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखे। पीपलीअहिरान, ओड़ा, एमड़ी, राज्यावास, भाटोली, पीपली डोडियान, पीपली आचार्यान पंचायत क्षेत्र में भी श्रद्धा व परंपरानुसार करवा चौथ मनाई।
केलवा. करवा चौथ के त्यौहार को लेकर शनिवार को दिनभर कस्बे के बाजार में चहल-पहल बनी रही। नवविवाहिताओं ने सुहाग की लंबी आयु व स्वास्थ्य सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत किया। इसके तहत बाजारों में पूजन व सुहाग सामग्री की खरीदी को लेकर खासी रौनक बनी रही।

नाथद्वारा. श्रीनाथजी की नगरी एवं आसपास के क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर शाम को चांद निकलने के बाद पूजा-अर्चना की। साथ ही जल का अघ्र्य देकर उनके दर्शन किए एवं चौथ माता की पूजा करने के बाद कहानियां सुनी और जल ग्रहण करने के साथ व्रत खोला। वहीं, कई महिलाओं ने करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन किया गया।


मेहंदी बाजार भी रहे गुलजार
ज्यादातर महिलाओं ने एक दिन पहले ही मेहंदी लगवा ली लेकिन करवाचौथ के दिन भी मेहंदी लगवाने के लिए खूब भीड़ देखी गई। सड़क किनारे बैठे मेहंदी वालों के पास सुबह से ही खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही मेहंदी लगाने के लिए उत्साहित दिखीं। वहीं कइ ्रलोगों ने रिवाजों से इतर कई जगहों पर पूजा और करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद रेस्टोरेंट और होटल्स में जाकर डिनर किया।