6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
Video – कीर समाज नैनपुरिया बना चैम्पियन
Play video

Video – कीर समाज नैनपुरिया बना चैम्पियन

सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता
Google source verification

राजसमंद. नैनपुरिया गांव में पांच दिवसीय सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को मुस्लिम समाज उदयपुर और इलेवन स्टार नैनपुरिया कीर समाज के बीच खेला गया, जिसमें नैनपुरिया ने जीत दर्जकर चैम्पियनशिप अपने नाम की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनपुरिया ने निर्धारित 7 ओवर में 4 विकेट खोकर 49 रन बनाकर मुस्लिम समाज उदयपुर को 50 रन का लक्ष्य दिया। जवाब मेें मुस्लिम समाज 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, मैच में इलेवन स्टार कीर समाज नैनपुरिया ने 13 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच धर्मराज कीर को दिया गया, बेस्ट बॉलर का खिताब इम्तियाज अली को दिया गया। बेस्ट बैस्टमैन का खिताब नदीम खान को दिया गया जबकि मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब नारायण कीर को मिला। इस दौरान मुख्य अतिथि पन्नाधाय सेवा संस्थान नाथद्वारा के संस्थापक अजय गुर्जर, संरक्षक शैलेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक पालीवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन कीर, मनोहर कीर, कांग्रेस आईटीआई सेल अध्यक्ष महेंद्र कीर, प्रतियोगिता के आयोजक शंकर, बंसी, गोपाल, सुरेश, किशन, शिवलाल कीर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।