27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OATH HIKING : कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने पूरी की संकल्प पदयात्रा : प्रभु से की प्रार्थना हर साल छलके राजसमंद झील

राजसमंद में उच्च शिक्षा मंत्री और सांसद गुट के लोग दिखे एक ही मंच पर

3 min read
Google source verification
Kiran Maheshwari,Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,Latest hindi news rajsamand,MLA rajsamand,

राजसमंद. 44 वर्षबाद राजसमंद झील छलकने के मौके पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की चारभुजनाथ से द्वारिकाधीश मंदिर तक संकल्प पदयात्रा शनिवार शाम यहां पहुंची। इस मौके पर मुखर्जी चौराहे पर एक सभा हुई और उसके बाद राठौड़ सहित भाजपा नेताओं ने प्रभु द्वारिकाधीश के दर्शन किए। मंदिर में राठौड़ का परम्परानुसार स्वागत हुआ व उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। संकल्प यात्रा दूसरे दिन सुबह पांच बजे सियाणा से शुरू होकर दोपहर साढ़े तीन बजे कांकरोली के मुखर्जीचौराहा पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि पानी का महत्व हम आज से नहीं, सदियों से जानते हैं। जब अकाल पड़ा, तब राणा राजसिंह ने इस झील का निर्माण करवाया। झील भरने वाली खारी फीडर की मरम्मत हमने करवाई, गोमती के जलागम क्षेत्र से अवरोध हटवाए गए। सामूहिक प्रयासों से और प्रभु कृपा से यह झील भरी है। प्रभु से प्रार्थना है कि झील हर वर्ष ऐसे ही छलकती रहे। यह वर्ष ढेर सारी खुशियां लेकर आया। इस बार खेती भरपूर होगी। करीब सौकरोड़ की फसल होगी।


पदयात्रा के साथ जनचेतना का दायित्व निभाया
सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि हजारों लोगों ने तरह-तरह के संकल्प किए। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते राठौड़ ने भी संकल्प किया। संकल्प ही नहीं, लोकतंत्र में जनजागृति और जनचेतना का दायित्व भी पूरा किया। राठौड़ ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश दिया। विधायक राठौड़ ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मैंने गोमती मैया को नमन कर चारभुजाजी का चरण स्पर्श कर द्वारिकाधीश के चरणों तक पहुंचकर यात्रा पूरी की। हजारों लोगों की भावना थी। ४४ साल बाद झील छलकी और मैं ४६ किमी की पदयात्रा कर आया हूं। गोमती मैया से निवेदन कर आया हूं कि अब इतना पैदल मत चलवाना। झील सदानिरा रहे। लोग चिंतित थे कि मैं कैसे पैदल चलूंगा। चारभुजानाथ ने मुझे चलाया और द्वारिकाधीश ने हाथ पकडक़र खींचा। समारोह में मगरा विकास बोर्डअध्यक्ष हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल सहित सभी प्रधान, स्थानीय निकाय अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद गुट और मंत्री गुट के लोग एकसाथ नजर आए।

इन्होंने भी किया स्वागत
यात्रा का भाजयुमो जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में महामंत्री मुकेश तेली, जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी, गोपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष हितेश चारभुजा, प्रवक्ता आशीष पालीवाल, मुरारी आशिया, मंडल अध्यक्ष भैरूलाल जोशी, हमेर सिंह बल्ला, सुरेश कुमावत, दिनेश कुमावत, हेमंत पालीवाल, मोहित सोलंकी, महेंद्र पालीवाल, चेतन नंदवाना आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान की ओर से इरिगेशन गार्डन के पास समाज अध्यक्ष सतीश व्यास, संरक्षक मधुसूदन व्यास, सचिव गौतम शर्मा, कमल व्यास सहित कई पदाधिकारियों ने माला एवं इकलई पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रा का अटल बिहारी वाजपेयी प्रशंसक क्लब ने स्वागत किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र पालीवाल, भैरूलाल नंन्दवाना ने राठौड़ का माल्यार्पण किया।

सियाणा में किया था रात्रि विश्राम
आमेट. सियाणा में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह पांच बजे गाजे-बाजे के साथ यात्रा रवाना हुई। ठाकुर चौराहा, जेतपुरा, धांयला, देवडो का खेड़ा, खटामला, तासोल, मण्डावर, भाणा, लवाणा होते हुए दोपहर को राजसमंद झील पहुंची। पद यात्रा में प्रधान अरविंद कंवर, नगरपालिका चेयरमेन नर्बदा देवी बागवान, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरालाल कुमावत, हरिसिंह राव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता, पूर्व प्रधान मोहनलाल चन्देल, सरपंच तेजसिंह चुण्डावत, शिवचरण सिंह, दुर्गेश जोशी, खुमाणसिंह राव, करणसिंह राव, गजेन्द्र लोहार, गोपीलाल लोहार आदि मौजूद थे।

पर्वतखेड़ी चौराहे पर किया स्वागत
कुंवारिया. कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों ने पर्वतखेड़ी चौराहे पर राठौड़ की पदयात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक राठौड़ को फूलमालाएं, पगड़ी व इखलाई पहनाई। कुंवारिया की ओर से उन्हे तलवार भेंट की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंवारिया सरपंच दौलत सिंह शक्तावत, झौर सरपंच शिवचरण सिंह चौहान, फियावड़ी सरपंच रोशनलाल भील, भाजपा कुंवारिया के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण पीपाडा, पूर्व सरपंच मांगीलाल कीर, मदारा के पूर्व सरपंच रतनसिंह शक्तावत, गिरिराज काबरा, विपिन तातेड़, पप्पूदास वैष्णव, गोवर्धन दास, किशन लाल प्रजापत, रामेश्वर लाल साहू, आदि मौजूद थे।

नहीं दी राठौड़ के कार्यक्रम की सूचना, पार्टी छोडऩे की धमकी
इधर, सांसद आदर्श ग्राम तासोल की भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने कतिपय वरिष्ठ पदाधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टीछोडऩे की धमकी दी है। इकाई अध्यक्ष रामचन्द्र वैष्णव, बूथ अध्यक्ष पंकज जोशी, किशन सिंह, वार्डपंच ललित पालीवाल व अन्य ने आरोप लगाया कि पदयात्रा के स्वागत को लेकर उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। स्वागत की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दे दी। पिछले तीन साल से भेदभाव किया जा रहा है। आरोप जड़ा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताजब वोट मांगने आते हैं, तभी उन्हें बुलाते हैं, बाकी उन्हें हाशिए पर धकेल दिया जाता है। यहां कतिपय बाहरी लोग डेरा जमाए रहते हैं। उन्होंने सांसद पर भी बात नहीं सुनने के आरोप लगाए। असंतुष्टों ने बताया कि पता चलने पर उन्होंने राठौड़ का अलग जगह जाकर स्वागत किया।