5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक घूंट मौत का: यूं अपनी जिंदगी दांव पर लगा हार गया ये शख्स

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
alcohal

राजसमंद
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शर्त के चक्कर में इस शख्स ने गवां दी अपनी जान। बता दें कि शराब पीने की लत ऐसी होती है कि एक बार अगर लत लग जाएं तो फिर उसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने है, जहां शराब पीने की शर्त में जान गवां बैठा मजदूर। एक घूंट में देसी शराब पीने की शर्त में एक युवक अपने साथी से जीत तो गया लेकिन कुछ ही देर में मौत से हार गया। अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

शराब पीने की शर्त में जान गवां बैठा मजदूर
पुलिस के मुताबिक दो लीटर कोल्डड्रिंक में देसी शराब मिलाकर एक बार में ही पीने की शर्त लगी हुई थी। लेकिन मजदूर की एक ही घोट में इतना शराब पीने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जिस फार्म हाउस पर बैठे दोनों युवक शराब पी रहे थे वह फार्म हाउस एक विधायक का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि यहां देवगढ़ थाना इलाके में एक विधायक के फार्म हाउस में निर्माण कार्य चल रहा है।


निर्माण कार्य के दौरान दस से बारह मजदूर रोज यहां पर काम कर रहे हैं। काम करने के बाद मजदूर रात को यही रुक जाते हैं। बीती रात भी करीब एक दर्जन मजदूर फार्म हाउस पर ही थे। उनमें से दो के बीच देसी शराब कोल्डड्रिंक की दो लीटर बोतल में मिलाकर एक साथ बिना रुके पीने की शर्त लगी। एक मजदूर ने शर्त जीत ली और तीन से चार मिनट के दौरान पूरी बोतल खाली कर दी। लेकिन कोल्डड्रिंक में मिली शराब पीने के कुछ देर के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मजदूर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।