8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: नामांकन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस पर भड़के सीपी जोशी, कांग्रेस ने लगाया ऐसा बड़ा आरोप

Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के साथ जाकर गुर्जर ने एक और नामांकन दाखिल किया। पुलिस ने केवल पांच लोगों के ही अन्दर जाने की अनुमति होने की बात कही। इस पर सीपी जोशी उखड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 5 Apr 2024, 4:41 PM IST

cp_joshi.jpg

Lok Sabha Election 2024: नामांकन पेश करने जा रहे कांग्रेसी उम्मीदवार दामोदर गुर्जर के साथ कई लोग कलक्ट्रेट के मुख्यद्वार से अन्दर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा रोकने पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। पहला नामांकन स्थानीय पदाधिकारियों के साथ गुर्जर ने पेश कर दिया। बाद में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के साथ जाकर गुर्जर ने एक और नामांकन दाखिल किया। पुलिस ने केवल पांच लोगों के ही अन्दर जाने की अनुमति होने की बात कही। इस पर सीपी जोशी उखड़ गए। उन्होंने यहां तैनात एक पुलिस अधिकारी को कहा कि चार फार्म हैं। एक के साथ पांच व्यक्ति जा सकते हैं। इस हिसाब से 20 लोग अन्दर जा सकते हैं। चाहें तो जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने रोके जाने को लेकर पुलिस पर भेदभाव और नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगाए।

हरि सिंह खुद बाहर निकल गए
भाजपा उम्मीदवार महिमा कुमारी के साथ उनके पति व नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह व भीम विधायक हरिसिंह गए। पांच से अधिक व्यक्ति होने पर भीम विधायक व राजसमंद लोकसभा चुनाव संयोजक हरि सिंह खुद बाहर निकल गए व अधिवक्ता को कमरे में भेजा। इधर, भाजपा की नामांकन सभा के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं दिखना भी चर्चा में रहा। हालांकि वह मंच पर मौजूद थे। उन्होंने भाषण भी दिया।

अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कुल 13 उम्मीदवारों के 18 नामांकन
लोकसभा चुनाव के तहत नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 8 प्रत्याशियों ने जिला कलक्टर एवं आरओ डॉ. भंवरलाल के समक्ष पेश होकर नामांकन-पत्र दाखिल किए। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के अनुसार दामोदर प्रसाद गुर्जर पुत्र मीठालाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, महिमा कुमारी पत्नी विश्वराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, नारायण सोनी पुत्र गोपीलाल सोनी ने बतौर निर्दलीय, धर्म सिंह पुत्र बाबू सिंह ने बतौर निर्दलीय, प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र किशनलाल ने भीम ट्राइबल कांग्रेस, मोहन सिंह पुत्र भूर सिंह ने बतौर निर्दलीय, कृष्णा देवी गुर्जर पुत्र दामोदर प्रसाद गुर्जर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, डॉ. घनश्याम मुरडिया पुत्र रामरतन ने बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। दामोदर प्रसाद ने कुल दो एवं महिमा कुमारी ने चार नामांकन पेश किए। कुल 13 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन-पत्र दाखिल किए।

यह भी पढ़ें- नामांकन सभा में नहीं आए गहलोत, डोटासरा और रंधावा, सीपी जोशी अपना क्षेत्र छोड़ पहुंचे राजसमंद