8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद लोकसभा सीट से बड़ी अपडेट, महिमा कुमारी और दामोदर गुर्जर कब भरेंगे नामांकन, कल है अंतिम डेट

Rajsamand Lok Sabha Seat : राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. दामोदर गुर्जर नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रेल को अपने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Apr 2024, 1:00 PM IST

mahima_kumari-damodar_gurjar.jpg

Mahima Kumari and Damodar Gurjar

Lok Sabha Elections 2024 : राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. दामोदर गुर्जर नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रेल को अपने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी गुरुवार दोपहर 12 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पेश करेंगी। उसके बाद कांकरोली के बस स्टैण्ड पर जनसभा होगी। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मौजूद रहेंगी। भाजपा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक हरि सिंह रावत ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाई जाएगी। इधर, कांग्रेस के दामोदर गुर्जर का नामांकन भी गुरुवार को ही होगा।

नामांकन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रभारी सुखविंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक चांदना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन सभा की तैयारी बैठक ज़िलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर नारायण सिंह भाटी व योगेन्द्र सिंह की मौजूदगी में हुई। यह जानकारी कुलदीप शर्मा ने दी।



लोकसभा चुनाव-2024 के तहत नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भारतीय जन अधिकार पार्टी की ओर से घनश्याम सिंह (65 वर्ष) पिता भादू सिंह निवासी भीम ने बतौर प्रत्याशी आरओ के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन शुरू होने से लेकर अब तक नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 2 हो गई है। नामांकन 4 अप्रेल दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - अब सरकारी दफ्तरों में नहीं अटकाई जा सकेगी फाइल, राजस्थान सरकार ने किया यह बड़ा काम

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024 : कोटपूतली में जनसैलाब को देख पीएम मोदी गरजे, बोले - ये जोश दे रहा है 4 जून का संकेत