राजस्व मंडल में अंतरविभागीय फाइलों का मूवमेंट एक से दूसरे सैक्शन तक अब ऑनलाइन होगा। फाइल पर लिखी जाने वाली नोटशीट व उसे संबंधित विभाग में प्रेषित करने की भी तय अवधि है। यदि इससे अधिक पत्रावली को रोका जाता है तो अधिकारी संबंधित कार्मिक से जानकारी लेकर पत्रावली को आगे भेजने के निर्देश देंगे। राजस्व मंडल प्रशासन का कहना है कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, वरन पत्रावली से प्रभावित कार्य जल्दी किए जा सकेंगे और संबंधित को राहत मिल सकेगी। राजस्व मंडल में 15 से अधिक विभागों की 500 पत्रावलियों का मूवमेंट रोजाना होता है। इसके लिए अब मानवीय श्रम व एक से दूसरे विभाग में पहुंचाने के लिए लगने वाले समय की बचत होगी।