Lok Sabha Election 2024 : चित्तौड़गढ़ सांसद व चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर सीएम भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़ की भूमि को नमन करने के साथ कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास किया है। 2014 से पहले देश में घोटाले होते थे। तुष्टिकरण के आधार पर देश चल रहा था। देश में बम फट रहे थे। पर जैसे ही पीएम मोदी आए तो सब बदल गया। पुलवामा की घटना का हमने मुहंतोड़ जवाब दिया , आपने देखा ही होगा। राजीव गांधी पर हमला करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा वे कहते थे कि 100 रुपए केंद्र से भेजते है तो गांव तक सिर्फ 15 रुपए ही पहुंच पाते थे। पर मोदी के शासन काल में 100 रुपए पूरे पहुंचते हैं। पीएम मोदी ने अपने 10 साल के शासन काल में गरीब कल्याण के ढेर सारे काम किए। चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के नामांकन पर इनाणी सिटी सेंटर में आयोजित जनसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कामों का बखान किया। इसके साथ गांव से आए लोगों और नौजवानों का आभार व्यक्त किया।