Kotputli Vijay Shankhnad Rally in pm modi : राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज हो चुका है। गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर, सीकर और जोधपुर में बैठक लेने के बाद आज कोटपूतली में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राम-रामसा से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े हैं। अभी कुछ दिनों पहले जयपुर का जलवा पूरी दुनिया ने देखा, जब फ्रांस के राष्ट्रपति जयपुर आए थे। मैं देखा रहा हूं आप सबने निर्णय कर लिया है, फिर एक बार मोदी सरकार। 2024 में राजस्थान पूरी 25 सीटें जीत कर देगा। ये जोश 4 जून का संकेत दे रहा है। राजस्थान कह रहा है 4 जून को 400 पार। ये विकसित राजस्थान और विकसित भारत के बीच चुनाव है। देश की सियासत दो खेमों में नजर आ रही है। यह जनसभा कोटपूतली के एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज के सामने ग्राम मोलाहेड़ा में हुई। इससे पहले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।