
Mahima Kumari- Damodar Gujar
राजसमंद. एक माह के इंतजार के बाद आखिर जनता ने मंगलवार को अपना जनादेश दे दिया। राजसमंद लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार कमल खिला है। यहां भाजपा भारी मतों से विजयी हुई। भाजपा की महिमा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 3 लाख 92 हजार 223 मतों से पराजित किया। लोकसभा चुनाव में यहां दस प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा की महिमा कुमारी को 7 लाख 81 हजार 203 मत हासिल किए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 मत मिले। शेष सभी आठ प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। जानकारी के अनुसार राजसमंद लोकसभा की इस सीट का गठन 2008 के परिसीमन में किया गया था। यहां 2009 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस के गोपालसिंह शेखावत विजयी हुए थे। इसके बाद से कांग्रेस राजसमंद लोकसभा सीट पर अपना खाता ही नहीं खोल पाई है। राजसमंद सीट भाजपा का परंपरागत गढ़ मानी जाती है। गौर करने वाली बात ये है कि सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां की आठ विधानसभाओं में भी भाजपा के विधायक हैं। जिसका बहुत बड़ा फायदा भाजपा की महिमा कुमारी को मिला। नव निर्वाचित सांसद महिमा कुमारी के पति विश्वराजसिंह भी नाथद्वारा से भाजपा के विधायक हैं।
राजसमंद में पहला लोकसभा चुनाव 2009 हुआ। इस समय कुल मतदान प्रतिशत 39.72 मतदान हुआ। 2014 के चुनाव में 17.88 प्रतिशत की बढोतरी हुई। यहां मतदान 57.60 प्रतिशत हुआ। 2019 के चुनाव में मतदान प्रतिशत ने फिर उछाल मारा। इस चुनाव में 9.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही मतदान 67.08 प्रतिशत पर जा पहुंचा। अब 2024 में मतदान प्रतिशत में 8.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ये मतदान प्रतिशत 58.39 प्रतिशत पर आ टिका।
जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआती दौर से ही भाजपा ने बढ़ते बनाए रखी। प्रदेश में राजसमंद लोकसभा सीट के सर्वाधिक 206 राउंड थे। सभी राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाए रखी लेकिन आते-आते मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में लीड टूट गई और यहां कांग्रेस ने अपनी लाज बचाई। कांग्रेस यहां पर 2404 मतों की लीड बनाई। बाकी सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की लीड रही।
लोकसभा चुनाव परिणाम में पोस्टल बैलेट की परिणाम के अंत में घोषणा की गई। यहां भाजपा ने 5960 और कांग्रेस ने 3621 मत हासिल किए। भाजपा ने यहां पर 2 हजार 339 मतों की बढ़त बनाई।
| विधानसभा | कांग्रेस | भाजपा |
| ब्यावर | 40175 | 115866 |
| मेड़ता | 82147 | 79835 |
| डेगाना | 68285 | 72013 |
| जैतारण | 52171 | 111931 |
| भीम | 24338 | 100446 |
| कुंभलगढ़ | 30271 | 85386 |
| राजसमंद | 39575 | 103054 |
| नाथद्वारा | 78197 | 103712 |
| कुल | 388980 | 781203 |
Published on:
05 Jun 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
