10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news इंसानियत हुई शर्मसार- 25 वर्षीय युवक ने किया 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शर्मनाक काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

राजसमंद/कुंवारिया.

कुंवारिया पुलिस थाना क्षेत्र के खंडेल गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक ने 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ज्यादती का प्रयास किया। मारपीट कर कपड़े उतारते हुए घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया मगर तब तक आस पास के लोग एकत्र हो गए और उसे धर दबोच धुनाई शुरू कर दी। बाद में ग्रामीणों ने उसे कुंवारिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इधर गंभीर घायल महिला को कुंवारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचाररत हैं।

इशारा किया और आवाज़ लगाई
पुलिस के अनुसार खंडेल निवासी मोहनी बाई (85) पत्नी प्यार चंद राम बुधवार शाम करीब 6 बजे राजसमंद से भीलवाड़ा राजमार्ग पर खड़ी थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने इशारा किया और आवाज़ लगाई। फिर वृद्धा मोहनी बाई को पकड़कर फोरलेन के नीचे बने पुलिया के तरफ ले जाते हुए बेरहमी से मारपीट शुरु कर दी और वृद्धा के कपड़े भी फाड़ डाले।

वृद्धा को चंगुल से मुक्त करवाया
यह देखते ही कुछ बच्चे चिल्लाने लगे बचाओ बचाओ तो देखते ही देखते आस पास से बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही आरोपित को पकड़कर वृद्धा को उसके चंगुल से मुक्त करवा दिया। इसके साथ ही गांव के लोगों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर कुंवारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तो ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। चौंकाने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने की पहचान
गंभीर घायल वृद्ध महिला मोहनी बाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंवारिया ले जाया गया जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में वृद्धा के साथ मारपीट करने वाला बदमाश तरजेला, भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ निवासी शेरू (25) पुत्र शंकरलाल बंजारा बताया। पुलिस उसे कुंवारिया थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।