
Mrtyr wife
राजसमंद।
भारतीय वायु सेना के LOC के पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर बमबारी कर आतंकवादियों को मुंह तोड़ जबाव देने के बाद राजसमंद के शहीद नारायण लाल गुर्जर की पत्नी का बयान आया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में राजस्थान के राजसमंद जिले के बिनोल के शहीद Narayan Lal Gurjar के परिजनों ने कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वीरांगना ने भी आतंकी अड्डों पर कार्रवाई को लेकर काफी खुशी जताई। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई पाक में स्थित सभी आतंकी अड्डों के तबाह होने तक जारी रहनी चाहिए।
बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर air strike कर पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। मंगलवार तडक़े 3.30 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार पाक में घुसकर हमला किया। 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसा कर कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए है। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में हडक़ंप मचा हुआ है, वहीं राजस्थान सहित पूरे भारत में जश्र मनाया जा रहा है।
पुलवामा में सैनिकों पर आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा एलओसी के अंदर जाकर आतंकी शिविरों पर बमबारी करने की जानकारी के बाद हर कोई जश्न मना रहा है। राजस्थान में जगह-जगह युवाओं ने ढोल-ताशे की थाप पर झूमते-नाचते हुए जश्न मनाया। युवाओं ने भारतीय सेना के लिए जिंदाबाद के नारे लगा खूब पटाखे फोड़े।
युवाओं का कहना है कि उन्हें सरकार पर भरोसा था कि वह जल्द ही पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेगी। आज भारत सरकार के निर्देश पर वायु सेना ने एलओसी के अंदर जाकर आतंकियों के शिविर पर बम से हमला कर दिया।
कहा जा रहा है कि वायु सेना के इस हमले में दर्जनों आतंकी मारे गए। वायुसेना की कार्यवाही से युवा वर्ग जोश से भर गया है। युवाओं ने वायु सेना के प्रति आभार जताते हुए जमकर जश्न मनाया। जगह जगह पटाखे फोडे गए। वहीं PoK में हुई एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान समेत देश के पाकिस्तान से सटे सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा हाई अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
26 Feb 2019 06:00 pm
