
राजसमंद में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी के पुतले की निकाली अर्थी, किया प्रदर्शन
राजसमंद. उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी द्वारा जयपुर में चुनावी माहौल को लेकर दिए कथित बयान के विरोध में बुधवार शाम को राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने राजसमंद में मंत्री के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। करणी सेना के आह्वान राजपूत समुदाय के युवक मुखर्जी चौराहे पर चार बजे एकत्रित हुए, जहां से मंत्री माहेश्वरी के पुतले के साथ अर्थी लेकर रवाना हुए। मंत्री से माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राजपूत समाज ने कहा कि आगामी चुनावों में उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी के साथ कोई नहीं रहेगा और राजपूत समाज के साथ बगैर वह दोबारा राजसमंद से चुनाव नहीं जीत पाएगी। दरअसल, करणी सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान कमल का फूल, हमारी भूल को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया था। साथ ही स्पष्ट चेतावनी भी दी कि जब तक मंत्री समाज से माफी नहीं मानेगी, तब तक समाज किसी भी तरह से मंत्री को साथ नहीं देगा और आगामी चुनाव में भी उसे हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे
जय राजपूताना संस्थापक भंवर सिंह रेटा ने कहा कि मंत्री माहेश्वरी किसी भी गांव में जाएगी, तो काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला संयोजक युवराज सिंह दोवडा़ई ने कहा कि चुनाव के दौरान मंत्री के समर्थन में जो भी बात करेगा, उसका काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अजयसिंह सोलंकी, कुलदीप सिंह, चन्दभान सिंह, अर्जूनसिंह, जितेन्द्रसिंह, नरेन्द्र सिंह, भगवत सिंह आदि थे।
कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने की निंदा
नगरपरिषद पूर्व सभापति आशा पालीवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि राजपूत समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। यह राजपूत समाज का अपमान है। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, नगर महासचिव दीपक पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष हुकमचंद जोशी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्राीमाली आदि ने मंत्री के बयान का विरोध किया।
Published on:
14 Jun 2018 09:34 am
