
विधायक बेनीवाल ने किया व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान
रेलमगरा. खिंवसर विधायक हनुमान बेनीवाल मंगलवार को मेवाड़ दौरे पर पहुंचे और सबसे पहले राजसमंद जिले में रेलमगरा क्षेत्र से प्रवेश किया। उनका भव्य स्वागत हुआ, वहीं सभाओं में भी जन समूह उमड़ा।
गिलूण्ड में आयेाजित सभा में बेनीवाल ने कहा कि साढ़े चार साल कोई काम किया नहीं और अब किसानों को बरगलाने के लिए फिर से निकल पड़े हैं। खिंवसर विधायक ने विभिन्न स्थानो पर स्वागत सभाओ में तथा जन सभाओं में आमजन से प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का आह्वान किया और कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों ने बरगालाने का काम किया है। उन्होंने वसुंधरा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने शासन में किसानों व जवानों पर लाठियां बरसाई है और चुनाव से पूर्व जो वादे किए उन पर खरा नहीं उतर पाई।
इन स्थानों का किया दौरा
विधायक ने अपने दौरे की शुरुआत भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा से की इसके बाद वे राजसमंद जिले के रेलमगरा तथा गिलूंड पहुंचे।
रेलमगरा में स्वागत
मेवाड़ दौरे के दौरान रेलमगरा क्षेत्र में पहुंचने पर उनके समर्थकों एवं किसानों ने स्वागत किया। विधायक बेनीवाल खण्डेल से कुरज, मोर्रा सडक़ पर रोड़ शो करते हुए रेलमगरा कस्बे में पहुंचे। यहां तेजा जी मंदिर पर उनका स्वागत किया गया। बाद में रोड शो करते हुए सिन्देसर कलां, पछमता, सोनियाणा, दामोदरपुरा होते हुए उपखण्ड के गिलूण्ड कस्बा स्थित फुटबॉल ग्राउण्ड पर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गिलूण्ड निवासी रोशनलाल जाट ने उनको समर्थन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक मान, सुरेशचंद्र जाट आंजना, किसनलाल मदारा, अभिषेक चौधरी, कालुराम गाडरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज रहेंगे इन स्थानों के दौरे पर
बेनीवाल अपने मेवाड़ दौरे के दूसरे दिन सांवलिया सेठ के मंदिर दर्शन से शुरुआत करेंगे, जिसके बाद वे चित्तौडग़ढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे।
तेजा दशमी, रामदेव दशमी और खेजड़ली बलिदान दिवस की दी बधाई-
विधायक बेनीवाल ने प्रेस बयानो मे तेजा दशमी, रामदेव दशमी और खेजड़ली बलिदान दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की है , उन्होने कहा की लोक देवता तेजाजी और रामदेव जी का जीवन चरित्र समाज को प्रेरित करता है वहीं उन्होने कहा की लोक देवताओ के समान से समाज को दिशा मिलती है, उन्होने खेज ड ली बलिदान दिवस को भी पर्यावरण रक्षा के लिए विश्व का सबसे बड़ा बलिदान बताया
यह कहा मेवाड़ को लेकर
विधायक ने कहा की मेवाड़ वीरो और शूरमाओ की धरती है और आज़ादी की लड़ाई से लेकर सीमाओ की पहरेदारी तक मेवाड़ के वीरो ने देश के लिए बलिदान दिया है इसलिए मेवाड़ की धरती से आशीर्वाद लेने आया हूँ और जयपुर रैली मे अधिक से अधिक संख्या मे भागीदारी निभाने के लिए भोलावण देने आया हूँ ।
Published on:
18 Sept 2018 01:26 pm
