
नाली, सड़क निर्माण में देरी की आई समस्याएं
राजसमंद. विधायक किरण माहेश्वरी ने रविवार को विधायक कार्यालय पर जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। भाजपा महामंत्री गिरिराज कुमावत ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक माहेश्वरी द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें ग्राम पंचायत वणाई सरपंच सोहनी देवी गुर्जर व नाथुलाल गुर्जर ने सुथारो की भागल व रेबारी की ढाणी सड़क निर्माण में हो रही देरी कि शिकायत की। इस विधायक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियन्ता से बात कर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा। भाजयुमो के कमलेश पालीवाल व भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमराज गायरी ने डूंगरवाल अस्पताल से तालेड़ी तक नाली निर्माण कि मांग की। कांकरोली बालिका माध्यमिक विद्यालय मार्ग पर स्थित कॉलोनी में गौरीशंकर कुमावत व किशनलाल छीपा ने नाली रिपेयरिंग व सफाई न होने कि शिकायत की, इस पर विधायक ने नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान के लिए कहा। इस दौरान नगर परिषद् सभापति सुरेश पालीवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार टेलर, पर्वत सिंह आसिया, गणेश पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री कालूसिंह राठौड़, देवीलाल कुमावत आदि मौजूद थे।
Updated on:
21 Jan 2019 11:03 am
Published on:
21 Jan 2019 11:03 am
