5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भामाशाह योजना में मिला मोबाइल धमाके के साथ फटा, युवक का हाथ झुलसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Mobile cracked

भामाशाह योजना में मिला मोबाइल धमाके के साथ फटा, युवक का हाथ झुलसा

राजसमंद/केलवा
केलवा में गाना सुनते हुए हाथ में मोबाइल फटने से एक युवक झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। सत्रह दिन में यह दूसरी घटना हो गई, मगर इसकी रोकथाम को लेकर न तो मोबाइल कंपनी गंभीर है और न ही पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भामाशाह योजना के तहत खेरवाड़ा (उदयपुर) हाल केलवा निवासी श्रमिक अजय (30) पुत्र राजेन्द्र मीणा सोमवार रात आठ बजे हाथ में भामाशाह योजना के तहत मिले मोबाइल पर गाने सुन रहा था। बाएं हाथ में अचानक मोबाइल धमाके के साथ फट गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवा ले जाया गया, जहां भर्ती कराकर उपचार कराया गया। धमाके के साथ मोबाइल फटने की घटना के बाद आस पड़ोस के लोगों के साथ समूचे ग्रामवासी भी सहम गए।

इससे पहले चौदह वर्षीय किशोर झुलसा
धनेरिया में 12 अक्टूबर को राहुल (14) पुत्र भगवान लाल रेगर ने मोबाइल हाथ में लेकर जैसे ही स्विच दबाया, तो धमाके के साथ मोबाइल फट गया था। उसके दाएं हाथ की दो उंगलियां फटकर हाथ से अलग हो गईं थीं। बाद में उसे रेलमगरा अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर रेफर किया गया था।