
देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ : अनुजदास
मोही. कस्बे के चौहानों की मेड़तिया में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को बाल संत अनुजदास नेे श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया।
कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए बाल संत ने कहा कि देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ, तेरा उपकार होगा बड़ा ही महान होगा, उलझ रहे गम की धूप में प्यार की छाया कर दे तू, मेरे सिर पर रख दो रघुवर दोनों हाथ जनम-जनम का साथ, कीर्तन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए। कथा में महामंडलेश्वर चेतनदास के सानिध्य में हेमाद्री स्नान, दस विद स्नान करवाया। इसके अंतर्गत ध्रुव चरित्र, नृसिंह चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार के बारे में विस्तार से समझाया गया। पं. जगदीशचंद्र खंडेलवाल ने 30 यजमानों को दस विद स्नान, प्रायश्चित करवाया। सभी यजमानों को हवन भी करवाया गया। मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में जन्म, स्वयंवर, वनवास, रावण वध आदि का भी वर्णन किया गया। इस दौरान सुरेंद्रसिंह चौहान, विजयसिंह चौहान, भीमसिंह चौहान, अमरसिंह चौहान, फतेहसिंह चौहान, हरिशसिंह, शोभागसिंह, अर्जुनसिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
भैरव अष्टमी कार्यक्रम में छप्पन भोग कल
पीपली आचार्यान. गांव में केशवराय मंदिर स्थित दलेसरिया भैरवनाथ मंदिर में भैरव अष्टमी महोत्सव में बुधवार को विविध कार्यक्रम हुए।
पं. महेश आचार्य के सानिध्य में मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे धर्ममय माहौल में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ। इस दौरान हरनारायण आचार्य, मुरली मनोहर आचार्य, मनोज आचार्य, हरीश आचार्य, राजेन्द्र आचार्य, पंकज आचार्य, दिलीप आचार्य, दिनेश त्रिपाठी, रामगोपाल आचार्य मौजूद थे। पुजारी किशनदास वैरागी ने भगवान केशवराय, दलेसरिया भैरवनाथ, गणेशजी एवं शिव-पार्वती की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया। महोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान का अभिषेक, हवन, छप्पन भोग एवं महाआरती के आयोजन होंगे।
Published on:
28 Nov 2018 08:19 pm
