4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों श्रावकों की मौजूदगी में हुआ 90 उपासकों का मोक्षमाला कार्यक्रम

आचार्य रविशेखर ने किया रिछेड़ से विहार
2 min read
Google source verification
mokshmala program in richhed

हजारों श्रावकों की मौजूदगी में हुआ 90 उपासकों का मोक्षमाला कार्यक्रम

रिछेड़. कस्बे में 45 दिनों से चल रहे उपधान तप के तहत आयोजित मोक्षमाला के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।
आचार्य रविशेखरसूरी ठाणा 7 एवं साध्वी पुण्ययशाश्री ठाणा 8 के सानिध्य में प्रवचन पंडाल मे उपधान आराधकों को मोक्षमाला की क्रिया करवाई गई। इसके बाद हिमाचलसूरी नगर गोशाला में गायों के लिए जीवदया में कई लोगों ने अपनी लक्ष्मी (दान) का विसर्जन किया। साथ ही हिमाचलसूरी चिकित्सालय में पांच कमरों के लिए भी लाभार्थी बने। लाभार्थी केकुबाई कुन्दनमल कोठारी द्वारा 70 महिलाओं व 20 पुरुषों को मोक्षमाला प्रदान की गई, जिसे आचार्य के मन्त्रोचार के साथ अपने-अपने परिवार को मोक्षमाला पहनाने का आदेश प्रदान किया। चातुर्मास व उपधान तप के पंाच महीने के कार्यक्रम में डेकोरेशन की व्यवस्था सतीश भाई बालोतरा की ओर की गई। इसके तहत पूरे गांव को सजाया गया। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ, त्रिशला महिला मंडल रिछेड़, मेवाड़ केसरी नवयुवक मंडल ने सेवाएं दी। कार्यक्रम के समापन के बाद आचार्य रविशेखर ने रिछेड़ से कीर्ति स्तम्भ घाणेराव के लिए विहार किया। साथ ही पन्यास प्रवर ललित शेखर, मुनि नम्ररत्न विजय, मुनि बोधिरत्न विजय ने भी शुक्रवार सुबह विहार किया। वे शनिवार को लाटारा में प्रवास पर रहेंगे।

निषुल्क लेन्स प्रत्यारोपण शिविर 9 व 16 को
रिछेड़. हिमाचलसूरी चिकित्सालय में निशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण शिविर 9 व 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष किशनलाल एस कोठारी ने बताया कि शिविर के आयोजक धोला की ओड़ निवासी सूरतसिंह पुत्र नारसिंह दसाणा हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग