5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोराणा डकैती में अन्तर्राज्यीय गिरोह का हाथ : चार शातिर बापर्दा गिरफ्तार

वारदात में छह आरोपी थे शामिल, दो फरार
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest news rajsamand,

मोराणा डकैती में अन्तर्राज्यीय गिरोह का हाथ : चार शातिर बापर्दा गिरफ्तार

राजसमंद. मोराणा (चारभुजा) में दो परिवारों के सात सदस्यों को बंधक बना लाखों रुपए के जेवर-नकदी लूट व महिला से दुष्कर्म की संगीन वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य निकले। पुलिस ने चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर कर लिया, जबकि दो अब भी फरार है। लूट, डकैती के लिए लोगों से मारपीट कर घायल करने के साथ महिला से दुष्कर्म व हत्या तक कर डाली। प्रथम दृष्टया सात वारदातें कबूल की है, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र तक दर्जनों वारदातें खुलने की उम्मीद है।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर विशाल बंसल ने बताया कि 13 दिसम्बर रात को मोराणा निवासी मदनलाल गुर्जर, उसके पिता मथुरालाल गुर्जर, श्रमिक देवाराम, शंकरलाल से मारपीट कर बंधक बना दिया और एक महिला श्रमिक से दुष्कर्म कर जेवर लूट लिए। इसी तरह गोपालसिंह सिसोदिया व उनकी पत्नी पुष्पादेवी से भी मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। वारदात के बाद एसपी भुवन भूषण यादव, एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज, डीएसपी मनजीतसिंह शक्तावत के नेतृृत्व में गठित आठ पुलिस दलों ने त्वरित जांच कर अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। भादसोड़ा (चित्तौडग़ढ़) निवासी गणेश (22) पुत्र रामा बागरिया, मदनलाल (24) पुत्र रामा बागरिया, खेमली (उदयपुर) निवासी गणेश (23) पुत्र छगन बागरिया, साकरोदा, प्रतापनगर (उदयपुर) निवासी लोगर (23) पुत्र नन्दा बागरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मोराणा डकैती की वारदात कबूल कर ली और वारदात में शामिल छह सदस्यों के नाम बता दिए। साथ ही 26 नवंबर 2018 को बालू दरोगा की हत्या कर डकैती करने, उदयपुर के मावली थाना क्षेत्र में इसी तरीके से दो लूट के साथ सात लूट, डकैती की वारदातें करना कबूल किया है। अब गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिर लूट की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व कैम्पर बरामद किया जाएगा।

Rajsamand news,
Rajsamand news
in hindi,
Rajsamand police
,
rajsamand latest news rajsamand
," src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/18/00001_1_3856838-m.jpg">

आवाजाही के लिए चोरी के वाहन
लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने जाने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग करते हैं और लूट का माल ले जाने के लिए चारपहिया वाहन चुराकर उसमें भरकर ले जाने का ट्रेंड रहा है। हर वारदात में आने के लिए दुपहिया वाहन चुरा ले आते हैं और वापस जाते वक्त दूसरे चौपहिया वाहन ले जाते हैं। मोराणा की वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर आए, जिसे घटना स्थल के पास ही छोड़ दिया और उसी मकान से कैम्पर चुराकर उसमें लूट, डकैती का माल भरकर फरार हो गए।