5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से हुआ मूलनायक भगवान का मंगल प्रवेश

धाम से हुआ मूलनायक भगवान का मंगल प्रवेश-२४ अप्रेल को होगी वौराठ के सबसे बड़े सप्त शिखर जैन मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा
less than 1 minute read
Google source verification
mulnayak bhagwan ka mangl pravesh

धूमधाम से हुआ मूलनायक भगवान का मंगल प्रवेश

प्रमोद भटनागर
कुंभलगढ़. मजेरा में नवनिर्मित जैन मन्दिर में शुक्रवार अलसुबह शुभ मुहुर्त की मंगल बेला में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का धूमधाम से संतों के सानिध्य में मंगल प्रवेश हुआ।
जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक सकल संघ मजेरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि संघ के सानिध्य में मूलनायक शांतिनाथ भगवान का मंगल प्रवेश विधी-विधान एवं अनुष्ठान के साथ प्रन्यास प्रवर विरल विजय एवं सूर्यशेखर की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व जैन समुुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों ने बैण्डबाजों की स्वर लहरियों के साथ नाचते-गाते अनुष्ठान पूर्ण किए। संतों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ भगवान को मन्दिर में बिराजित कियाा गया। नवनिर्मित मन्दिर में सात शिखर एवं एक रंग मंडप है। मन्दिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी २४ अप्रेल को आचार्य रविशेखर की पावन निश्रा में पूर्ण विधी-विधान एवं अनुष्ठान के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व १७ अप्रेल से अंजन शलाका का नौ दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें प्रतिदिन पूजन, हवन एवं अन्य अनुष्ठान के अलावा प्रभु भक्ति का कार्य अविरल चलेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री फतहलाल हिंगड़, धर्मचन्द कोठारी, महेन्द्र कोठारी, बाबूलाल मेहता, बाबूलाल हिंगड़, जीवराज मेहता, गोपाल हिंगड़, चांदमल सिंघवी, कुसुम सिंघवी, पूनमचन्द्र हिंगड़, विनोद लोढुा, सुरेश लोढ़ा, राजमल लोढ़ा, विकास हिंगड़, शंकरलाल मेहता, मोहनलाल कोठारी, मांगीलाल मेहता, रमेश सिंघवी, विपुल हिंगड़ आदि मौजूद रहे।