4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से पहुंच गुर्जर की शहादत को किया नमन

र्मा कंपनी की ओर से परिजनो को सौंपी पांच लाख की सहायता आमेट मित्र मण्डल मुंबई के प्रतिनिधि भी पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai's representative also arrived binol

मुंबई से पहुंच गुर्जर की शहादत को किया नमन

प्रमोद भटनागर
कुंवारिया. बिनोल में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा प्रतिनिधि मण्डल ने शहीद नारायण लाल गुर्जर के घर पहुंचकर संवेदना जताई। साथ ही परिजनों को सहायता राशि भी भेंट की।
आमेट मित्र मण्डल मुम्बई के अध्यक्ष नवरत्नी दुगड़, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष भरत लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश हिरण, चांदमल पोखरना ने कुम्भलगढ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ के के साथ पहुंचकर शहीद की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की व परिजनों के समक्ष संवेदना जताई। साथ ही परिजनों को २ लाख ६६ हजार की एसबीआई आमेट में कराई गई एफडी के दस्तावेज व नगद राशि सौंपी। आमेट मित्र मण्डल मुम्बई के कार्यकर्ताओं ने शहीद के परिवार को नगद एवं फिक्स डिपोजिट के माध्यम से २ लाख ७१ हजार की राशि भेंट की। इसी तरह मेक्लायंड्स फार्मास्यूटिकल लि. मुम्बई के उपाध्यक्ष सुरजीत राय, रिजनल मैनेजर अश्विन खण्डेलवाल, राजेन्द्र त्रिवेदी, गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डॉ. अतुल लुहाडिय़ा, कमला नेहरू चिकित्सालय कांकरोली के डॉ. भूपेश परतानी, कुंवारिया थाना प्रभारी दिलीपसिंह, रोशनलाल आचार्य शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। कंपनी की ओर से परिजनों को पांच लाख की सहायता दी गई। इस दौरान कंपनी के उपाध्यक्ष राय ने बताया कि पुलवामा के प्रत्येक शहीद को तीन दिन में पांच लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग