
सेमा के विद्यालय में शुरू हुआ शौचालय निर्माण कार्य
-खबर का असर
सेमा. कस्बे के राजकीय आदर्श उमावि में जर्जर पड़े शौचालय के स्थान पर ग्राम पंचायत सेमा की ओर से नए शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया गया है।
विद्यालय में बने शौचालय के जर्जर हो जाने से स्टाफ और विद्यार्थी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते स्वच्छता मिशन के दौर में भी बच्चों को खुले में जाना पड़ रहा है। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका के 3 नवम्बर के अंक में यहां शौचालय का भी नहीं हो रहा उपयोग, शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत सेमा के द्वारा आनन-फानन में शनिवार से ही विद्यालय में नए शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। इस संबंध में सेमा सरपंच मनु गायरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों से प्राप्त तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति एवं के अनुसार विद्यालय में शौचालय व मूत्रालय का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। बताया कि इसी विद्यालय में मतदान केन्द्र भी होन ेसे विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पूर्व ही इसका कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इससे मतदान दल के सदस्य भी इसका उपयोग कर सकेंगे।
Updated on:
04 Nov 2018 08:11 pm
Published on:
04 Nov 2018 08:11 pm
