23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्मिकों को हटाने के आदेश, नए लगाने को कहा

- नमाना में रेती के अवैध दोहन पर कलक्टर ने की कार्रवाई- पत्रिका की खबर का असर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Gandhi

•

Updated: 27 Sep 2020, 4:28 PM IST

कार्मिकों को हटाने के आदेश, नए लगाने को कहा

कार्मिकों को हटाने के आदेश, नए लगाने को कहा

राजसमंद. राजस्थान पत्रिका में शनिवार को 'नमाना में चौकी के पास धड़ल्ले से हो रहा रेती का अवैध दोहन' शीर्षक से खबर के प्रकाशन के बाद जिला कलक्टर ने वहां नियुक्त कार्मिकों (सिविल डिफेन्स या होम गार्ड) को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं।
जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने खनि अभियंता (खण्ड-प्रथम) को दिए आदेश में कहा है कि इस खबर से प्रतीत होता है कि वहां नियुक्त कार्मिकों का काम संतोषजनक नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि इन कार्मिकों को भविष्य में नियोजन से वंचित रखा जाए व इनकी जगह नए गाड्र्स को लगाया जाए। आदेश की तत्काल पालना सुनिश्चित करने को कहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि और जहां भी इस तरह के कार्मिक खनन क्षेत्रों में लगाए गए हैं, उन्हें भी सतर्कता से काम करने को कहा जाएगा, अन्यथा उन्हें भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने खबर में बताया था कि न्यायालय द्वारा रेती के अवैध दोहन पर रोक होने के बावजूद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय नमाना बनास नदी में नर्सरी के पास धड़ल्ले से रेती दोहन हो रहा है। चौकी के पास रेत माफिया दिनदहाड़े वाहनों में रेती भरकर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत के दोहन को रोकने के लिए लगाई गई चौकी वालों के होते हुए ही रेत दोहन होता है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग