जानकारी के अनुसार आमेट उपखंड के वाड़ा (सियाणा) कालूसिंह सोलंकी के घर-आंगन व बाड़े में करीब ढाई माह से रहस्यमयी ढ़ंग से आग व अजीब घटनाएं घटित हो रही है। परिजन घर के बाहर आए, तो कमरे में आग लग जाती है, तो कभी बाड़े में घास व लकडिय़ा अपने आप जलने लग जाती है। गाय, भैंस व बकरियों को बंधक बनाने, अपने आप मवेशियों के गले रस्सी से फांसी लगाने की अजीब घटनाओं से आहत कालू सिंह ने मकान ही खाली कर दिया। गांव में पुराने मकान में बस गए, मगर रहस्यमयी आग व विचित्र घटनाएं अब भी बंद नहीं हो पाई है। घर, आंगन व बाड़े में हो रही इस तरह की विचित्र घटनाओं से परेशान कालूसिंह दो माह से मजदूरी पर भी नहीं जा सका है। दूसरे मकान में बस गए, जहां भी दीवार पर टंगी तस्वीरें आंगन में आ जाती है, तो कभी घर के स्थानक से पूर्वजों की मूर्ति ही गायब हो जाती है। रस्सी से जकड़ का गले में फंदा लगाने की वजह से एक कालूसिंह व एक तख्तसिंह के गाय की मृत्यु हो गई। अब कालूसिंह के भैंस व बकरियों के साथ ही भी उसी तरह से रस्सी से फंदा लगाने, जकड़ कर बांधने या अपने आप खुंटे से खुल जाने की घटनाएं अब आम हो चुकी है। वाड़ा गांव में ही रतनसिंह सोलंकी के बाड़े में भी चारे के दो कुदवे जलकर राख हो गए। सूचना पर राजसमंद से दमकल भी पहुंची, मगर तब तक चारा व लकडिय़ा राख हो गई थी। इसी तरह सियाणा में भी रामलाल प्रजापत के मकान के पीछे भी अज्ञात कारणों से दो बार आग लग गई, जो भी रहस्य ही बनकर रह गया।