5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 घंटे की मशक्कत, फिर ऐसे निकला सब ताकते रह गए

बिना मुंडेर के कुएं में गिरा था पैंथर
2 min read
Google source verification
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,

18 घंटे की मशक्कत, फिर ऐसे निकला सब ताकते रह गए

राजसमंद/आगरिया. मंगलवार शाम को एक पैंथर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम देर शाम तक पैंथर को निकालने के प्रयास करती रही लेकिन बाहर नहीं निकाल पाई। बुधवार को फिर सुबह से ही पैंथर को निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान वनकर्मियों एक जाल कुएं में फेका तो पैंथर उसे में लिपट कर ऊपर आ गया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दंग रह गए। 18 घंटे तक कुएं में रहा पैंथर जैसे ही बाहर आया, देखने वालों का तांता लग गया। पैंथर के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली। बाद में विभाग की टीम उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई।


यह है मामला
क्षेत्र के आगरिया का वाडा में मंगलवार को एक खेत में स्थित कुएं में पैंथर गिर गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई व देर शाम तक वन विभाग कीटीम प्रयास करती रही पर उसे रेस्क्यू कर बाहर नहीं निकाला जा सका। आगरिया का वाडा निवासी गणेशलाल सरगरा के वकेरा स्थित कुएं में एक पैन्थर जा गिरा। खेत मालिक को इसकी जानकारी दोपहर दो बजे उस समय हुई जब वह कुएं के पास सांप को देखकर उसे भगाने लगा। इस दौरान कुएं के पास पहुंचने पर उसे गुर्राने की आवाज आने पर देखा तो अन्दर उसे पैन्थर दिखाई दिया। इस पर उसने गांव के वन प्रेमी बाबूलाल कुमावत को व आमेट थाने पर भी सूचना दी। इस पर आमेट से बीट कॉन्स्टेबल कानीराम सहाय व किशन सिंह मौके पहुंचे। साथ ही राजसमंद वन विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी देवीलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कुएं में जाल डालकर पैन्थर को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया गया कि कुआं करीब साठ फीट गहरा होने से देर शाम तक काफी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल पाई। बताया गया कि पैंथर कुएं से बाहर निकलने के प्रयास में काफी घायल हो गया। इसके कारण वन विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी वह जाल में नहीं आया। इसके बाद भी विभाग की टीम द्वारा मौके पर देर रात तक प्रयास किए जा रहे थे।