4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा देने वाले सिर्फ 75 परीक्षार्थी, इंटरनेट बंद, लाखों लोग हुए परेशान

जिला पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं बनी मजाक
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा देने वाले सिर्फ 75 परीक्षार्थी, इंटरनेट बंद, लाखों लोग हुए परेशान

राजसमंद. पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं मजाक बनकर रह गई। दस केन्द्रों पर सिर्फ 75 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और उनकी निगरानी के लिए प्रत्येक केन्द्र पर पांच पांच केन्द्राधीक्षक, वीक्षकों के अलावा सुरक्षा बंदोबस्त में दो डीएसपी, चार सीआई और दस थानेदारों सहित 150 जवानों का जाब्ता तैनात रहा। फिर भी राजसमंद शहर के साथ दर्जनभर से ज्यादा गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया, जिससे डेढ़ लाख से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए। जानकारी के अनुसार पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2016 के तहत रविवार सुबह 9 से 12 एवं 2 से 5 बजे तक दो पारियों में दस केन्द्रों प परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 3 हजार अभ्यर्थियों में से 2 हजार 925 अनुपस्थित रहे, जबकि सिर्फ 75 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। राउमावि राजनगर, राबाउमावि धोबी गली राजनगर, जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद, सेठ रंगलाल राजकीय महाविद्यालय राजसमंद, पोलोटेक्निक कॉलेज राजसमंद, श्री बालकृष्ण राउमावि कांकरोली, राबाउमावि कांकरोली, राउमावि धोइंदा, गांधी सेवा सदन राजनगर में परीक्षा हुई। सभी केन्द्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर डीएसपी राजसमंद डा. दुर्गसिंह, नाथद्वारा डीएसप ओम कुमार के साथ 4 सीआई, 10 थाना प्रभारियों सहित करीब डेढ़ सौ का जाब्ता तैनात रहा।

कम अभ्यर्थियों का ये कारण
सरकार द्वारा पुलिस उप निरीक्षक भर्ती वर्ष 2016 में निकाली गई, मगर लंबे समय से परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। परीक्षा अटकने से उप निरीक्षक के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों ने अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी आवेदन कर दिया और वे परीक्षाएं पहले आयोजित होने से उनका चयन भी हो गया। ज्यादातर अभ्यर्थी शेखावाटी क्षेत्र है और रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते कई अभ्यर्थी तय समय पर परीक्ष केन्द्र पर पहुंच ही नहीं पाए। इसके चलते अभ्यर्थी 3 हजार में से सिर्फ 75 युवा ही परीक्षा में शामिल हो पाए।

मंदिर में धूमधाम से मना गोस्वामी बालकृष्ण लाल का उत्सव
राजसमंद. वि_लनाथजी गुसाई के तीसरे पुत्र द्वारिकाधीश मंदिर के प्रथम गोस्वामी बालकृष्णलाल जी का उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शृंगार के दर्शनों में प्रभु को श्रीमस्तक पर बड़े साज की केसरी कुले, जिस पर तेरा चंद्रिका का सादा जोड़, केसरी खुले बंद का बागा, बंदे बंद केधरे लाल कटी का पटका, हीरा पन्ना मानक के 2 जोड़ी के सिंगार लाल ठाड़े वस्त्र धराए गए तत्पश्चात राज भोग के दर्शन में सुरक्षा अधिकारी मान सिंह चारण के नेतृत्व में द्वारकेश गार्ड्स ने गोवर्धन चौक में सलामी दी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग