4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभाओं ने मंच पर बिखरे हुनर के रंग

स्काउट एवं गाइड का ब्लॉक स्तरीय युवा सांस्कृति प्रतिभा खोज कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,

प्रतिभाओं ने मंच पर बिखरे हुनर के रंग

देवगढ़. राजस्थान युवा बोर्ड तथा भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ तथा उपखंड प्रशासन देवगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नगर पालिका सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी देवगढ़ काशीराम चौहान थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका देवगढ़ की अध्यक्ष अंजना जोशी ने की। समारोह में लोक नृत्य, लोक गायन, चित्रकला, हारमोनियम, तबला वादन, नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि देवगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र नराणिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, चंद्रप्रकाश आच्छा, रमेश कंसारा, बशीर अहमद, शांतिलाल जोशी, नाथूसिंह पवार आदि थे। उपखंड अधिकारी अधिकारी काशीराम चौहान ने समूचे देवगढ़ क्षेत्र से आए हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में देवगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी। इस प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागियों को जेएस क्लासेस खुशवंत व्यास द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र तथा विजेताओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिए गए।
सामूहिक लोक नृत्य की प्रतियोगिता में ईशरमण्ड से आई गैर नृत्य की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रेगर ने समस्त अतिथियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी वर्षों में इससे भी अधिक संख्या में तथा अधिक गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करने की बात कही। समारोह में देवगढ़ क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग