4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खस्ताहाल सडक़ें, चुनावी वादों के निकले कंकड़

प्रमोद भटनागर आंजना-कुंदवा मार्ग बदहाल, वाहन चालकों को हो रही दिक्कत-दीपावली के बाद बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी
2 min read
Google source verification
problem of damage roads

खस्ताहाल सडक़ें, चुनावी वादों के निकले कंकड़

देवगढ़. नगर के समीप आंजना से कुंदवा मार्ग का कार्य बजट के अभाव में बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सालिया खेड़ा से कुंदवा तक रोड पर कई जगह डामरीकरण नहीं होने से गिट्टी बिखर रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दिनभर वाहनों से मिट्टी उडऩे से आसपास के घरों में मिट्टी जम रही है। वहीं, इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। खस्ताहाल सडक़ से दुपहिया वाहन चालकों को वाहन के फिसलने का डर बना रहता है। जबकि, निजी बस चालकों को भी वाहन चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। इसको लेकर बस संचालकों ने जल्द से जल्न्द इस मार्ग पर डामरीकरण का कार्य करवाने की मांग की है। बस संचालकों का कहना है कि जब सरकार समय पर बसों और अन्य वाहनों से नियमानुसार टैक्स वसूलती है तो सडक़ों की सुविधा भी पूरी देनी चाहिए। उन्होंने डामरीकरण नहीं होने पर दीपावली के बाद से निजी बसें नहीं चलने की चेतावनी भी दी है। बताया कि इस मार्ग से होकर देवगढ़ से चित्तौडग़ढ़, गंगापुर, पारड़ी, सहित अन्य मार्गों के वाहनों का संचालन होता है।
दीपावली बाद करवाएंगे काम
दीपावली के बाद आंजना से कुंदवा मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
आरएन शर्मा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, देवगढ़
अधूरा पड़ा सडक़ का कार्य शुरू करवाने की मांग
पीपली आचार्यान. भाटोली ग्राम पंचायत के मेंगटिया कला रेबारियों की ढाणी में एक वर्ष पूर्व स्वीकृत खण्डा रोड का आधा कार्य ही होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के भेरूलाल रेबारी, प्रभुलाल, डूंगर, गमेरा, अर्जुनलाल ने बताया कि सडक़ निर्माण आधा करने के बाद रास्ते में गिट्टी व रेत छोड़ देने से आए दिन लोग गिर रहे हैं। साथ ही घरों का गन्दा पानी रास्ते में इक_ा होने से मच्छरों की भरमार हो गई है। वहीं, राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया कि कार्य शुरू करवाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत में कहा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस संबंध में सरपंच संगीता बैरवा ने बताया कि तकनीकी कारणों से कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब शीघ्र ही कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।

पड़ासली से चारभुजा संपर्क सडक़ खस्ताहाल
रिछेड़. पड़ासली से चारभुजा के लिए मेगा हाइवे निर्माण का काम चालु होने के बाद सडक़ पर दो माह से डाली गई कंक्रीट से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कंक्रीट के कारण अब तक कई दुपहिया वाहनों के फिसलने से दर्जनों लोग घायल भी हो चुके हैं। पड़ासली, मोजावतों का गुड़ा, दोबदड़ा, अंटालिया, सुखार, मोराणा, चैचियों का गुड़ा, चारभुजा एवं रिछेड़ के लोगों के लिए जिला मुख्यालय जाने के लिए यह नजदीकी रास्ता है। इसके चलते दिनभर में यहां से सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने इस मार्ग पर तत्काल डामरीकरण करवाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग