
राजसमंद/खमनोर। ( Rajasthan crime news ) जिले के भैंसाकमेड़ पंचायत के मादरेचों का गुड़ा में चाचा के घर से साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी ( Theft ) करने पर खमनोर पुलिस ने उसके ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चाचा की मुंबई स्थित दुकान में भी हाथ साफ कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां दो दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश हुए।
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मादरेचों का गुड़ा निवासी श्रवणसिंह (19) पुत्र देवीसिंह राजपूत ने करीब चार माह पहले उसके चाचा किशनसिंह पुत्र सोहनसिंह के घर से करीब सौ ग्राम सोने के जेवर चुरा ले गया। किशनसिंह मुंबई में ज्वैलरी शॉप पर था और गांव में उसकी मां यानि आरोपी की दादी अकेली होने पर चकमा देकर चाचा के घर से भी जेवर चुरा लिए। किशनसिंह जब गांव आया, तो घर से जेवर चोरी होने की घटना का पता चला। 11 जुलाई 2019 को खमनोर थाने में श्रवणसिंह के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच के बाद तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर नाथद्वारा स्थित अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पहले चाचा की दुकान पर नौकरी करता था, तभी वहां से जेवर चुरा ले गया। चोरी की वारदात के बाद उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया और जमानत पर बाहर आकर आरोपी ने फिर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दे दी। अब पुलिस द्वारा आरोपी से जेवर की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
07 Aug 2019 01:57 pm
Published on:
07 Aug 2019 01:36 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
