7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान गौरव यात्रा की सभा से ही होगा महाराणा राजसिंह पेनोरमा का उद्घाटन

जेके हवाई पट्टी की बजाय सभा स्थल के पास ही उतरेगा हेलीकॉप्टर
2 min read
Google source verification
vasundhara raje news,Vasundhara Raje,CM vasundhara raje,Rajsamand,Rajsamand news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest hindi news rajsamand,

राजस्थान गौरव यात्रा की सभा से ही होगा महाराणा राजसिंह पेनोरमा का उद्घाटन

राजसमंद. राजस्थान गौरव यात्रा के तहत शनिवार को सभा स्थल से ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा महाराणा राजसिंह पेनोरमा का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही जेके हवाई पट्टी की बजाय अब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सभा स्थल के पास ही उतरेगा। इसके लिए वैकल्पिक हेलीपेड तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इधर, मंच पर मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पांच केन्द्रीय मंत्रियों के बैठने की संभावना जताई जा रही है, मगर इसकी अधिकृत जानकारी प्रशासन द्वारा नहीं बताई है। जिला मुख्यालय राजसमंद शहर को भाजपा की झंडिय़ों, लाइट डेकोरेशन, स्वागत द्वार के अलावा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फ्लेक्स लगा दिए हैं। शहर में गौमाता सर्कल, जेके सर्कल, आरके जिला अस्पताल, सोमनाथ चौराहा, पीपरड़ा चुंगी नाका से लेकर राजनगर, सेवाली तक चौरफा शहर को स्वागत द्वार, लाइटिंग से सजा दिया गया है। शहर के अंदर भी हर दुकान दुकान पर झंडियां लगाई गई है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मौजूदगी में बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सतीश की मौजूदगी में उच्च शिक्षा किरण माहेश्वरी ने सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में राजसमंद शहरी क्षेत्र के हर वार्ड से लोगों को सभा स्थल पर लाने के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों के अलावा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। शहरी क्षेत्र से लोगों को लाने के लिए अलग अलग वाहन लगाए जा रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग सभापति सुरेश पालीवाल द्वारा की जाएगी।

सुरक्षा में लगेंगे 1100 जवान
चारभुजा मंदिर व राजसमंद के सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1100 जवान तैनात किए जाएंगे। दो एसपी, चार एएसपी के साथ आधा दर्जन डीएसपी, दस सीआई के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टुकडिय़ां तैनात रहेगी। जो पुलिस अधिकारी पहले राजसमंद में कार्यरत रह चुके हैं, उनकी ड्यूटी सभा स्थल पर लगाई जा रही है।