4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ इस समाज के लोगों में है भयंकर गुस्सा, पुतला फूंककर जताई नाराजगी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
police

राजसमंद

राजस्थान के राजसमंद जिले में पिछले दिनों हुई सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध- प्रदर्शन कर जताई नाराजगी। राजसमंद नगर परिषद मे सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की है।

इतना ही नहीं उन्होंने परिषद के आयुक्त वृजेश राय, सभापति सुरेश पालीवाल,उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी के खिलाफ नारेबाजी भी की एवं उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका उन्होंने कलेक्ट्रेट और नगर परिषद में अलग-अलग ज्ञापन देकर भर्ती प्रक्रिया पर रोष जताया।

READ: पानी में फंसे इस बच्चे के लिए देवता बनकर आया ये लड़का, जान पर खेलकर एेसे बचाई नन्हे की जिंदगी

वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद अधिकारियों ने नियुक्त हुए सफाई कर्मचारियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्ति पत्र सौपे गए। जबकि वंचित रहे अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती से वंचित रहे लोगों ने सोमवार को जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद आज वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

READ: विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां : कांग्रेस इस विशेष पद के लिए कर रही हैं साक्षात्कार, दो दिन चलेगी चयन

पुलिस बल की मौजूदगी में सफल रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। जबकि दमकल की ओर प्रवेश द्वार पर भर्ती से वंचित रहे अभ्यर्थियों द्वारा नगर परिषद सभापति ललिता समदानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इनकी मांग है कि भेदभावपूर्ण और मिली भक्ति से की गई भर्ती को निरस्त कर नए सिरे से भर्ती की जाए हालातों को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस के अलावा तीन थानों के अधिकारी तैनात किए गए।

READ: राजस्थान ने नहीं मानी जम्मू-कश्मीर सरकार की, दरखास्त को किया दरकिनार, सीबीआइ को भेजा मामला

READ: राजस्थान में बेरोजगार शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 54 हजार पदों पर जल्द ही पूर्ण होगी भर्तियां

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग