4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी के आश्वासन पर 24 को राजसमंद जिला बंद स्थगित :  अब कुंभलगढ़ डीएसपी करेंगे जांच

- अब एक माह में समाज संतुष्ट करने का दिया भरोसा - मोडवा में युवक की संदिग्ध मौत का मामला
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,rajsamand crime news,

एसपी के आश्वासन पर 24 को राजसमंद जिला बंद स्थगित :  अब कुंभलगढ़ डीएसपी करेंगे जांच

राजसमंद. मोडवा में तीन माह पहले युवक की संदिग्ध मौत होने व इस मामले की एफआईआर उठाने के लिए महिला को जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहंीं पर मेघवाल समाज द्वारा 24 अगस्त को जिला बंद का आह्वान करने के बाद मंगलवार समाज के प्रतिनिधियों से पुलिस अधीक्षक से विशेष वार्ता हुई। एसपी ने जांच कुंभलगढ़ डीएसपी को सौंपते हुए आश्वस्त किया कि समाज द्वारा बताए गए हर बिन्दु को शामिल किया जाएगा। पुलिस जांच के तथ्य समाज को बताकर अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब मेघवाल समाज ने 24 अगस्त को जिला बंद का ऐलान स्थगित कर दिया।

जिला पुलिस कार्यालय में एसपी भुवन भूषण यादव, एएसपी राजेश भारद्वाज के साथ मेघवाल समाज के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। बैठक में समाज द्वारा बताया कि 20 मई को मोडवा निवासी फतहलाल पुत्र हीरा का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके शरीर पर कई घाव मिले। साथ ही लीला पहले हत्या के बयान दिए और बाद में बार बार बयान बदले गए, मगर पुलिस द्वारा हर पहलू की तहकीकात किए बगैर अदालत में चालान पेश कर दिया। फिर 28 जून की रात मोडवा में दो नकाबपोश बदमाशों ने गुडिया देवी पत्नी मुकेश मेघवाल पर हमला कर धमकाया कि प्रकरण नहीं उठाया तो पूरे पविार को खत्म कर देंगे। बावजूद पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया और सभी पहलुओं से जांच नहीं की गई। समाज की बात सुनने के बाद एसपी यादव ने कहा कि एक प्रकरण में अदालत में चालान पेश हो गया है और दूसरा प्रकरण विचाराधीन है। जिस प्रकरण की जांच जारी है, उसकी निष्पक्ष व हर पहलू से जांच की जाएगी। साथ ही तत्काल इस प्रकरण की जांच कुंभलगढ़ डीएसपी मंजीत सिंह को सौंप दी। साथ ही बोले कि एक माह में प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बारे में समाज की गठित एक कमेटी को बता दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट में फिर भी कोई तथ्य रह जाएगा, तो उसे भी शामिल करते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी। एसपी ने आश्वस्त किया कि अगर नाथद्वारा में पुलिस उप अधीक्षक व थाने में समाज के साथ व्यवहार ठीक नहीं रहा, तो इसकी भी अलग से जांच की जाएगी। कतिपय पुलिसकर्मी के दबाव में निष्पक्ष जांच नहीं करने का भी आरोप लगाया। इस आश्वासन के बाद मेघवाल समाज द्वारा 24 अगस्त को राजसमंद जिला बंद को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, जिला परिषद सदस्य उदयपुर किशनलाल, कांगे्रस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, मेघवाल युवा संगठन जिलाध्यक्ष जसवंतलाल, किशनलाल, जरगा विकास ट्रस्ट अध्यक्ष रतनलाल, रोशनलाल, गोवर्धनलाल, नारायणलाल, बंशीलाल, नानालाल, बाबूलाल, लक्ष्मणलाल आदि थे।


करवाएंगे दोबारा जांच
जिस प्रकरण की जांच जारी है। उसकी जांच अब दोबारा कुंभलगढ़ डीएसपी से कराई जाएगी। समाज द्वारा जो भी सवाल उठाए हैं, उसकी गहनता से तहकीकात होगी। एक माह की समयावधि में जांच रिपोर्ट समाज की गठित कमेटी को बताया जाएगा। फिर भी कुछ बिन्दु पर जांच रह जाएगी, तो उस पर भी जांच की जाएगी।
भुवन भूषण यादव, पुलिस अधीक्षक राजसमंद


जिला बंद स्थगित
एसपी से सकारात्मक वार्ता में एक माह का समय मांगा है। उसके बाद 24 अगस्त को जिला बंद आह्वान को स्थगित कर दिया। जिस प्रकरण की जांच जारी है, उसमें वे सभी बिन्दु शामिल करेंगे, जो पहले प्रकरण में रह गए। जांच रिपोर्ट समाज को बताएंगे, तब हमें लगेगा तो पहले प्रकरण की फाइल को भी कोर्ट से रिओपन कराने की कार्रवाई करेंगे।
रतनलाल मेघवाल, अध्यक्ष जरगा विकास ट्रस्ट

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग