4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजारों में कयासों की हवा, प्रत्याशी मांग रहे मन्नत

परिणाम से पूर्व का दिन किसी ने काम-काज में बिताया तो कोई पहुंचा देवालय
3 min read
Google source verification
rajsamand ekection news

बाजारों में कयासों की हवा, प्रत्याशी मांग रहे मन्नत

कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ भी लगातार करते रहे चर्चा
राजसमंद. विधानसभा चुनावों के परिणाम मंगलवार को आएंगे, लेकिन इससे एक दिन पूर्व सोमवार को जिलेभर में चर्चाओं का दौर जोरों पर रहा। समर्थकों से लेकर आम लोग तक पसंद के प्रत्याशी को लेकर हार-जीत की शर्तें लगाते दिखे। वहीं, प्रत्याशियों में कोई सामान्य काम-काज करता नजर आया तो कई ईष्ट देवता, गुरु से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचा।जबकि, मतदान के बाद जिले से व विधानसभा क्षेत्र से बाहर गए प्रत्याशी भी सोमवार शाम को व देर रात तक वापस अपने-अपने क्षेत्रों में लौट आए हैं।
कौन करवाएगा और किसकी होगी दावत, आज होगा तय
लावासरदारगढ़. मतगणना से एक दिन पूर्व तक कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसको लेकर चर्चाओं के साथ ही परिचितों व दोस्तों में कई तरह की शर्तें भी लग रही है।
विधानसभा चुनाव को लेकर गत 7 दिसंबर को मतदान होने के बाद से चाय की थड़ी हो या पान की दुकान अथवा नुक्कड़- चौराहा सभी जगह मतदान के प्रतिशत को लेकर लोग हार-जीत की गणित को लेकर चर्चा में मशगूल दिखाई दिए। इसमें राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थकों से लेकर आम लोग भी आकड़ों को लेकर समीकरण किसके लिए लाभदायक और किसको नुकसान दे सकता है, पर चर्चा में लगे हैं। स्थानीय नतीजे के साथ ही राज्य में कांग्रेस व भाजपा की सरकार बनने तक के दावे किए जा रहे हैं। कस्बे के साथ ही आस-पास के गांवों तक यही चर्चा सुनने को मिल रही है। यही नहीं हार-जीत को लेकर समोसा-कचौरी खिलने से लेकरी दाल-बाटी व चूरमे की दावत तक की शर्तंे लगाई जा रही है।

भाजपा प्रत्याशी मिले मुख्यमंत्री से
देवगढ़. विधानसभा क्षेत्र भीम-देवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत मतगणना से ठीक एक दिन पहले आलाकमान के निर्देश पर जयपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे से मुलाकात की। वे जयपुर में चर्चा कर देर शाम पुन: भीम लौटे, जहां भीम कार्यालय पर अपने सलाहकारों के साथ भी चर्चा की।
सुर्दशन ने श्रीजी बावा के यहां लगाई अर्जी
कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने मतगणना से एक दिन पहले पोलिंग ऐजेन्टों के साथ चर्चा की एवं दिशा- निर्देश दिए। इसके बाद वे भीम में एक शादी समारोह में भी शामिल हुए। यहां से पाली जिले के नाडोल में आशापुरा माताजी के मंदिर, कुल देवी, चारभुजा मंदिर के दर्शन कर देर शाम नाथद्वारा में शयन के दर्शन कर रात्रि विश्राम नाथद्वारा में ही किया।
सोनी को आने लगा न्योता
निर्दलीय प्रत्याशी अजय सोनी ने देवगढ़ स्थित अपने कार्यालय पर अपने सलाहकारों एवं पोलिंग ऐजेन्टो के साथ चर्चा की। सेानी ने बताया कि अभी चुनाव के बाद पार्टियों के पदाधिकारी आदि उनसे संपर्क साधने लगे हैं।

कांग्रेस ने की लड्डुओं की व्यवस्था
-गुर्जर व महेश प्रताप हुए आमने-सामने, दर्शन को पहुंचे
नाथद्वारा. विधानसभा चुनावों की हार-जीत को लेकर इवीएम का फैसला मंगलवार को आएगा, परंतु इससे एक दिन पूर्व सोमवार को प्रत्याशी प्रभु श्रीनाथजी के द्वार पर भी पहुंचें। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी भी देर शाम जयपुर से नाथद्वारा पहुंच गए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश प्रतापसिंह चौहान ने सोमवार घर पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं दिनभर घर पर ही रहे। शाम को प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे, जहां भोग आरती की झांकी के दर्शन किए एवं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र बागोरा से मिलने उनके निवास पर गए। इसके बाद नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा आदि से मुलाकात की। वहीं, अन्य कार्यकर्ताओं से भी मिलकर शाम को कोठारिया प्रस्थान कर गए। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी सोमवार को अपने जयपुर स्थित निवास पर ही रहे एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व अपरान्ह के समय सडक़ मार्ग से रवाना होकर देर शाम यहां पहुंचे। उन्होंने होटल उत्सव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं रात्रि विश्राम भी यहीं किया।
यों मिला संयोग
भाजपा प्रत्याशी सिंह जब सायंकाल अपने चाचा पूर्व मंत्री शिवदान सिंह चौहान के साथ प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने जा रहे थे तो इसी दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर से रामा-शामी हो गई। इस दौरान गुर्जर प्रभु श्रीनाथजी के प्रसाद लेने आए थे और लडडू ठेलागाड़ी में भरकर यहां से ले जाए जा रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग