6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद में दसवीं का परीक्षा परिणाम हुआ बेहतर, बेटियों ने मारी बाजी

दसवीं परीक्षा परिणाम 77.46 फीसदी रहा
2 min read
Google source verification
Rajsamand,rajsamand news in hindi,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद के दसवीं परीक्षा परिणाम हुआ बेहतर, बेटियों ने मारी बाजी

गत वर्ष के मुकाबले 4.85 फीसदी की मिली बढ़त
- इस बार बालकों को पछाड़ बालिकाएं रही अव्वल


राजसमंद. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार दोपहर घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में राजसमंद जिले का परिणाम 77.46 फीसदी रहा, जो गत वर्ष के 72.61 के मुकाबले 4.85 प्रतिशत की बढ़़त मिली है। जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले में १७ हजार ७८९ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से ११ हजार ४५५ उत्तीर्ण हुए। सफल विद्यार्थियों में ६ हजार ७५ छात्र व ५ हजार ३८० छात्राएं हैं, जबकि ३ हजार ३३४ छात्र फेल और सप्लीमेंट्री रहे। छात्राओं का परीक्षा परिणाम ७८.७५ एवं छात्रों का ७६.३५ रहा। इस तरह राजसमंद जिला प्रदेश में 19वें स्थान पर रहा।
-------------------
परिणाम का गणित
विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित उत्र्तीण प्रतिशत
बालक ७९५७ ६०७५ ६.३५
बालिका ६८३२ ५३८० ८.७५
कुल 14७८९ ११४५५ ७.४६
------------------------
श्रेणीवार परिणाम
विद्यार्थी श्रेणी प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय
बालक 15३२ ३१०८ १४३५
बालिका १६७४ २७२८ ९७८
कुल 3२0६ 5८२६ 2४१३
--------------
सुबह से परिणाम की उत्सुकता
दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में सुबह से ही बड़ी उत्सुकता रही। छात्र व अभिभावक दोपहर तीन बजते ही इंटरनेट, कम्प्यूटर व स्मार्ट फोन पर वेबसाइट खोलकर बैठ गए। जैसे ही परणिाम घोषित हुए, तो छात्रों ने तत्काल रोल नम्बर डालकर परिणाम निकाले। परीक्षा परिणाम में राउमावि राज्यावास की छात्रा काजल वैष्णव ने 92.5 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप कर अव्वल स्थान हासिल किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरत जोशी ने समस्त प्रधानाचार्यों, व छात्र छा़ाओं को बधाई दी। राजसमंद जिले का प्रदेश में 19वां स्थान मिलने पर भी हर्ष जताया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय को परीक्षा परिणाम की समीक्षा करनेके भी निर्देश दिएं साथ ही जो भी कुछ खामी रह गई, उसे भविष्य में सुधार करने की नसीहत दी।सोशलम ीडिया ग्रुप पर भी बधाई के खूब मैसेज चले।