
CM gahlot in Rajsamand नाथद्वारा. मिशन-2030 के तहत मंगलवार को नाथद्वारा के दामोदरलाल स्टेडियम में प्रस्तावित यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तबीयत नासाज होने से नहीं पहुंच सके। उन्होंने वर्चुअली सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री बोले, प्रधानमंत्री घरेलू बिजली में राहत, किसानों को दो हजार यूनिट बिजली, एक करोड़ लोगों, विधवाओं को पेंशन जैसी योजनाओं का पूरा प्रदेश लाभार्थी है। गहलोत ने सोशल सिक्योरिटी एक्ट, पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर जैसे मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने का प्रधानमंत्री का यह तरीका उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे बढ़ चुके हैं। 96 विश्विविद्यालय हैं, बिजली योजना, पानी की योजनाओं सहित कई योजनाओं में राज्य देशभर में आगे है। हमारी योजनाओं का केन्द्र में अध्ययन कराकर लागू कराएं। ओपीएस लागू करो, राइट टू हेल्थ बनाओ, कर्जा माफी को लेकर भी मैंने पत्र लिखे हैं। गहलोत ने कहा कि रिफायनरी बंद कर दी, मेट्रो बंद कर दी, बद्रीनाथ-केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों के बच्चों को नौकरी देने के फैसले को रोक दिया। आप पर कौन विश्वास करेगा?
सभा को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, जलसंसाधन मंत्री महेन्द्रजीत ङ्क्षसह मालवीया ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक पुष्कर डांगी, गणेश ङ्क्षसह परमार, पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, राजसमंद नगर परिषद सभापति अशोक टांक, प्रधान भैरूलाल वीरवाल, उपप्रधान वैभवप्रताप ङ्क्षसह, डेयरी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, नाथद्वारा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल जाट मौजूद थे।
Published on:
03 Oct 2023 10:58 pm
