19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 249 दिन बाद ही विवाहिता ने की आत्महत्या

पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताडऩा और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप  
less than 1 minute read
Google source verification
delwara.jpg

देलवाड़ा. कस्बे के खटीकवाड़ा मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर पीहर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार खटीकवाड़ा देलवाड़ा निवासी गंगा (25) पत्नी दिलीप खटीक ने दोपहर में कमरे में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए मृतका के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पीहर पक्ष को सूचना लगने पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में पीहर भूताला से लोग अस्पताल पहुंच गए और एमए पास शिक्षिता के आत्महत्या जैसा कदम उठाने से इंकार करते हुए मृतका के पिता भूरीलाल ने मृतका के पति दिलीप और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम डॉ. राकेश महर्षि, अंकित चारण और गीतांजलि सेन के मेडिकल बोर्ड ने किया। इस दौरान तहसीलदार आशीष सोनी, थानाधिकारी रमेश मीणा, तिलकेश मीना मौजूद थे। बाद में पीहर पक्ष की मांग पर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।

मिलने पहुंचे तो पता चला
मृतका के पिता भूरी लाल ने बताया कि उसकी बेटी गंगा का विवाह इसी वर्ष 26 जनवरी को दिलीप के साथ हुआ था और वे आज अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी से मिलने जैसे ही घर पर पहुंचे तो घर के बाहर खड़ी भीड़ से उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।