8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद झील की सिंचाई नहर फिर ओवरफ्लो, लहलहाती फसल हुई जलमग्न

Rajsamand Lake news भावा गांव के सेजा का मामला : सिंचाई की नहर में छोड़े जा रहे पानी को लेकर कोई मॉनिटरिंग नहीं  
less than 1 minute read
Google source verification
kunwaria.jpg

Rajsamand Lake news भावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजसमंद झील की सिंचाई नहर के पानी पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं होने से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में घुस गया, जिससे फसल के जलमग्न हो जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भावा गांव में नोबल स्कूल के समीप सेजा क्षेत्र में रात में नहर में पानी अचानक काफी बढ़ गया, जिससे नहर ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों में जल भराव हो गया और फसलें जलमग्न हो गई। भावा गांव के किसान बंशीलाल गुर्जर, रतनलाल, लोकेश गुर्जर, मथुरा बाई, सुशिया गुर्जर आदि ने बताया कि खेतो में नहर का ओवरफ्लो पानी घुसने से फसल जलमग्न हो गई। बताया कि सिंचाई की नहर के पानी के वितरण पर सिंचाई विभाग की कोई मॉनिटरिंग नहीं होने तथा सतत नहर की पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण पानी फसलों को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा रहा है। बताया कि पानी के खेतों में घुसने से गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें जलमग्न हो गई, वहीं खेतों पर नींबू के पौधे व फसल की बुवाई के लिए तैयार कर रखे खेतों में पानी भर गया। इससे कृषि का कार्य प्रभावित हुआ। इसको लेकर किसानों ने सिंचाई नहर के पानी के वितरण पर विभागीय मॉनिटरिंग व पेट्रोलिंग करवाने की मांग की है।

इस बारे में भावा ग्राम पंचायत सरपंच कंकू देवी गुर्जर ने बताया कि गांव के सेजा क्षेत्र के किसानों ने नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी भराव की शिकायत की है। इस बारे में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके सिंचाई के पानी वितरण को नियंत्रित करवाया जाएगा।