
Photo AI
Rajsamand Road Development : कुंभलगढ़। राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट घोषणाओं के तहत जिले की सड़क व्यवस्था को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग द्वारा जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड श्रेणी में उन्नत करने के प्रस्तावों को जांच के बाद मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी नई गति मिलेगी।
स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार आमेट, जीलोला, मोखुंदा, कोशीथल होते हुए गोमती-गंगापुर तक का मार्ग अब एमडीआर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार आमेट-अमरतिया रोड, आमेट-कोशीथल रोड, लखमावतों का गुड़ा-बडगांव, एमडीआर-202) वाया समीचा रोड, नाथद्वारा-केलवाड़ा सहित अन्य मार्ग भी शामिल, नाथद्वारा से समीचा, केलवाड़ा से सायरा (भानपुरा रोड), केलवाड़ा से कुंभलगढ़ किला रोड का उन्नयन किया गया है।
इन सड़कों के एमडीआर में उन्नयन से विशेष रूप से कुंभलगढ़, नाथद्वारा और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सरकार के इस निर्णय से आमजन और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों के उन्नयन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। सरकार का यह कदम राजसमंद जिले के पर्यटन और अन्य आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Published on:
12 Apr 2026 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
