7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीत की मन्नत, रवाना किया गौरव यात्रा रथ

-चारभुजा मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किए दर्शन
2 min read
Google source verification
Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news in hindi,

जीत की मन्नत, रवाना किया गौरव यात्रा रथ

अश्वनी प्रतापसिंह, राजसमंद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार सुबह राजसमंद के चारभुजा नाथ मंदिर में विजय होने की मन्नत मांगी तथा गौरव यात्रा का रथ रवाना किया। इस दौरान यहां करीब २० मिनट के कार्यक्रम के बाद राजसमंद के राजकीय जेके स्टेडिय में सभा हुई। जिसमें प्रदेशभर के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भग लिया।


पहले आईं मुख्यमंत्री फिर अमित शाह
सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री हवाई पट्टी पर उतरीं। इसके बाद यहां भाजपा के करीब २० पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पंडित उमेश द्विवेदी ने उन्हें संकल्प दिलाया। इसके बाद वह चारभुजा मंदिर पहुंची। यहां मंदिर के गर्भगृह में उन्हे पुजारियों पंचामृत देकर केसर से तिलक लगाकर बहुमान किया। इसके बाद मंदिर की बैठक में पुजारी समाज द्वारा उनका बहुमान किया गया। मंदिर में करीब सात मिनट रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की सूचना मिली, इस पर वह मंदिर से हेलीपैड के लिए रवाना हो गईं। यहां शाह का स्वागत कर करीब आधे घंटे बाद वह पून: मंदिर पहुंची। यहां पुजारियों ने गर्भगृह में शाह का बहुमान किया बाद में बैठक में पांच पुरारियों ने शाह और मुख्यमंत्री को पूजा अर्चना करवाई। यहां करीब १० मिनट रुकने के बाद दोनों लोग रवाना हो गए।


रथ को किया रवाना
पूजा अर्चना के बाद शाह, राजे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन सैनी ने एक बस में बने रथ के ऊपर चढक़र झंडी दिखाई। इसके बाद तीनों नेता उसी रथ मेें बैठकर हेलीपैड पहुंचे। यहां से सभा के लिए राजकीय जेके स्टेडियम रवाना हुए।


नहीं लगे नारे
मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं रुकने दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी पदाधिकारियों को सभा स्थल बुलाया गया था, इसलिए शाह और राजे के सभा स्थल पहुंचने पर नारेबाजी नहीं हुई। सिफ चारभुजाजी के जयकारे ही लगे।


इनकी रही मौजूदगी
मंदिर में दर्शनों और पूजा के दौरान भाजपा के पदाधिकारी कम ही नजर आए, मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन सैनी, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित चोरडिय़ा ही नजर आए।