5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं समाज के उत्थान में आगे आएं- रावत

मण्डावर में रावत-राजपूत महासभा का महिला सम्मेलन
2 min read
Google source verification
rawat-rajpoot womans confrence

महिलाएं समाज के उत्थान में आगे आएं- रावत

प्रमोद भटनागर

देवगढ़. मंडावर शराबबंदी मतदान की प्रथम वर्षगांठ एवं राजस्थान रावत राजपूत महासभा का महिला सम्मेलन, शपथ ग्रहण, नारी शक्ति सम्मान समारोह रविवार को मंडावर में आयोजित किया गया।
समारोह में महिला प्रदेश अध्यक्ष व मण्डावर सरपंच प्यारी रावत ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे आना होगा क्योंकि उनके बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। महिला जागृति, बालिका शिक्षा, कुरीतियां निवारण व शराबबंदी पर बोलते हुए कहा कि समाज में जागरुकता लाकर समाज को विकसित किया जा सकता है। मुख्य अतिथि डॉ. जसवंता कंवर ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर बोलते हुए महिलाओं की आजादी, पारिवारिक फैसलों में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। महासभा प्रदेश अध्यक्ष हरिसिंह सुजावत ने महासभा की सक्रियता पर बोलते हुए समाज की सक्रिय भागीदारी में समाज जनों से सहयोग की अपील की। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व महिला अध्यक्ष लीला चौहान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतरसिंह चौहान, प्रदेश संयोजक गोपालसिंह पीटीआई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोटसिंह गहलोत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष भीम क्षेत्र गोपालसिंह गहलोत, ब्यावर क्षेत्र जितेंद्रसिंह पंवार, गणपत सिंह मुग्धेश, नारायणसिंह पंवार, हेमसिंह थे। स्वागत मीठूसिंह चौहान व चुन्नासिंह किया। प्रदेश संयोजक विद्या चौहान ने संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलार्ई। इस दौरान शशि कंवर, लीला चौहान, देवीसिंह कानावत, अर्जुनसिंहने भी संबोधित किया। संचालन महिला प्रदेश संयोजक विद्या चौहान, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री पुष्पा पंवार व मीडिया संयोजक जसवंत सिंह ने किया।
नरवर-दिवेर की 251 नारी शक्ति का सम्मान
सम्मेलन में नरवर-दिवेर अजमेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर की रावत-राजपूत क्षत्रिय समाज की भाग्यश्री अरणाली, शकुंतला लोटियाना, भगवती देवी, सुमित्रा कूकड़ा, विमला कानुजा, नंदू कंवर दिवेर, हिना बरजाल, शोभा हरिसागर, सुनिता नारेली, रीना सादडाई, मीनाक्षी कोटकिराना, दुर्गेश जस्साखेड़ा सहित 251 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।
महिला शपथ ग्रहण
समारोह में राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के महिला कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया गया।
शराबबंदी की वर्षगांठ मनाई
मंडावर शराबबंदी को 1 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह आयोजित कर शराबबंदी में साथ देने वाले 151 सर्व समाज के लोगों का सम्मान किया गया। सम्मान सर्कल अध्यक्ष पूरनसिंह डूंगावत, नशा मुक्ति अध्यक्ष भंवरसिंह, सलाहकार मीठूसिंह, संरक्षक लालसिंह डूंगावत, मूलराज सिंह, मोहनसिंह, गणेशसिंह, तारूराम, लूम्बसिंह के द्वारा किया गया।