
सड़क हादसा.. बेकाबू होकर ट्रेलर पहाड़ी से टकराया
कुंवारिया/राजसमंद.
पनोतिया पंचायत के सीमाल चौराहा के पास बुधवार को मार्बल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन पिचक गया और मार्बल ब्लॉक सडक़ पर गिर पड़ा।
जानकारी के अनुसार आमेट से मादडी चौराहा की तरफ जा रहा ट्रेलर ढलान में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में लदा मार्बल सडक़ पर गिर पड़ा और ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त आस पास कोई वाहन नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मंगलवार को भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि मंगलवार को भी भीलवाडा-राजसमंद फोरलेन पर सोनियाणा चौराहा के पास एक बेकाबू कार सडक़ पर तीन बार पलट गई। इसके बाद कार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और डिवाइडर पर चढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए थे।
Updated on:
24 Apr 2019 09:38 pm
Published on:
24 Apr 2019 09:38 pm
