6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
VIDEO : एम्बुलेंस के इंतजार में बीच सडक़ तड़पते रहे घायल, जिसने भी देखा, कांप उठी रूह
Play video

VIDEO : एम्बुलेंस के इंतजार में बीच सडक़ तड़पते रहे घायल, जिसने भी देखा, कांप उठी रूह

राज्य मार्ग 56 पर लक्ष्मीपुरा चौराहे के पास हादसा
Google source verification

लसानी (राजसमंद). राजस्थान राज्य मार्ग 56 पर लसानी मार्ग पर लक्ष्मीपुरा चौराहे के समीप गाय को बचाने के प्रयास में शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर 108 एम्बुलेंस आने तक घायल बीच सडक़ पर तड़पते रहे। दुर्घटना में तालाब का वाडय़िा, लसानी निवासी मोहनसिंह (55), पूर्णसिंह (40), पूनम सिंह (40), कालागुण ताल निवासी ईश्वरलाल गुर्जर (40) पुत्र शंभूलाल गंभीर घायल हो गए। सभी 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ पहुंचाया गया, जहां उपचार किया गया। हादसे के बाद बीच सडक़ घायलों के पड़े रहने व लोगों के एकत्र होने से कुछ देर जाम भी लग गया।