6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन की टक्कर से टोलकर्मी की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का रूपाखेड़ा टोल नाके पर प्रदर्शन

रोड जाम के बाद टोलकर्मी भागे, टोल फ्री निकलते रहे सभी वाहन, मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

वाहन की टक्कर से टोलकर्मी की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का रूपाखेड़ा टोल नाके पर प्रदर्शन

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

कुंवारिया थाना क्षेत्र के रूपाखेड़ा टोल प्लाजा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टोल नाके पर कार्यरत कार्मिक की मौत के बाद बुधवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस व प्रशासन ने रास्ता खुलवा दिया और सुबह से ही सभी वाहन टोल मुक्त होकर चलते रहे। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सद्भाव कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। जानकारी के अनुसार सद्भाव कंपनी के अंतर्गत कांकरोली- भीलवाड़ा फोरलेन पर रूपाखेड़ा टोल प्लाजा पर कार्यरत जूणदा निवासी राजमल नट (26) पुत्र तुलसीराम नट की मौत हो गई। हादसे के बाद बुधवार सुबह से ही जूणदा व आस पास के गांवों के ग्रामीण रूपाखेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सूचना पर कुंवारिया थाना प्रभारी भगवानलाल मय जाब्ते के पहुंच गए। साथ ही सद्भाव कंपनी के अधिकारी भी पहुंच गए। फिर ग्रामीणों ने बीस लाख रुपए के मुआवजे की मांग उठाई, मगर सद्भाव कंपनी द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं देने पर ग्रामीण उग्र हो गए और रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस ने समझाइश करते हुए एक तरफ किया और सभी वाहनों को कुछ देर के लिए टोल मुक्त कर दिया गया। इस दौरान जूणदा सरपंच दिनेश चंद्र टांक, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, मादडी सरपंच कुसुम कुमार राठौड़, कालूसिंह राठौड़, ओम प्रकाश शर्मा, चेतन शर्मा, नारायणलाल जाट, प्रवीण पीपाड़ा सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए।