5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन : अधूरे गौरवपथ से बढ़ते हादसे का किया विरोध

बस की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर घायल
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand Hindi news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,Latest News rajsamand,Crime News rajsamand,

सडक़ जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन : अधूरे गौरवपथ से बढ़ते हादसे का किया विरोध

राजसमंद. शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुधवार सुबह बस की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। अधूरे गौरवपथ की वजह से आए दिन हो रहे सडक़ हादसे के विरोध में एकत्र लोगों सडक़ जाम कर सार्वजनिक निर्माण विभाग व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा, बाद में उपखंड अधिकारी ने पहुंचकर समझाइश की, तब लोग शांत हुए।


पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड मार्ग पर नौगामा, निवासी उदयराम (60) पुत्र हेमा सालवी साइकिल पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ ही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध को आरके जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। इधर, जेके सर्कल से पचास फीट रोड तक प्रस्तावित गौरवपथ का निर्माण कई दिनों से अधूरा पड़ा है, जिसकी वजह से आए दिन हो रहे हादसे के विरोध में घायल के परिजनों के साथ आस पास की कॉलोनियों के लोग एकत्र हो गए। साथ ही अधूरी सडक़ के लिए जिम्मेदार विभागीय अभियंता के साथ जिला प्रशासन व उच्च शिक्षा मंत्री के विरुद्ध भी हाय हाय के नारे लगाए। उग्र भीड़ ने सडक़ पर टायर जलाते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी गोविंदसिंह व राजनगर थाना प्रभारी दिनेश सुखवाल मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए और समझाइश के प्रयास किए, मगर लोग शांत नहीं हुए। बाद में उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल पहुंच गए और जल्द से जल्द अधूरे गौरवपथ को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।


शहरी सडक़ों पर जताया आक्रोश
शहरी क्षेत्र में अधूरी व क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर लोगों ने नगरपषिद के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर नगरपरिषद से सभापति सुरेश पालीवाल, आयुक्त ब्रजेश रॉय भी पहुंच गए और जल्द क्षतिग्रस्त सडक़ों को ठीक करने का आश्वासन दिया। इधर, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एनएल मीणा भी पहुंच गए, जिन्होंने गौरवपथ के खड्डे भरने का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।


दोपहर बाद शुरू हो गया कार्य
लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद गौरवपथ निर्माण के तहत सडक़ के दोनों किनारे पर खोदे गए खड्डों का भराव करने का कार्य बुधवार दोपहर बाद से शुरू कर दिया। बारिश नहीं आने पर सात दिन में गौरवपथ निर्माण के लिए सडक़ किनारे खोद सभी खड्डे भरने का विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है।