28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी की आंखों में डाली मिर्ची, फिर गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

राजस्थान : व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाली फिर गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

anandi lal

•

Updated: 24 Aug 2019, 8:22 PM IST

राजस्थान : व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाली फिर गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

राजस्थान : व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाली फिर गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

राजसमंद। जिले में बदमाशोें के हौसले बुलंद है। बढ़ते अपराधों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ऐसी वारदातों को लेकर आमजन भी खौफ में है। सोने चांदी के व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर गहने से भरा बैग लूटने की वारदा के बाद पुलिस का पहरा और बड़ गया है। घटना थाना क्षेत्र के भगत तलाई की बताई जा रही है।वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार, सोने चांदी का व्यापारी आमेट से केलवाड़ा आ रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले बदमाशों ने व्यापारी को रोका और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इससे व्यापारी को कुछ दिखाई नहीं दिया। मौके का फायदा उठाकर व्यापारी के हाथ से 4 किलो चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश भाग निकले। घटना से घबराया व्यापारी अपनी जान बचाकर जैसे तैसे पुलिसके पास पहुंचा। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी कराई गई।

वारदात का शिकार आमेट निवासी विष्णुलाल सोनी जान बचाकर मजेरा पहुंचा और केलवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मजेरा पहुंचकर पुलिस व्यापारी को घटनास्थल पर ले गई। पुलिस ने व्यापारी विष्णु का मेडिकल करवाया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश करक रही है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग