5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल दहला देने वाली घटना: गला काटकर बेरहमी से की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
murder

दिल दहला देने वाली घटना: गला काटकर बेरहमी से की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

भीम (राजसमंद).
भीम थाना क्षेत्र के कुकड़ा ग्राम पंचायत के बड़ों की रेल में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने सानने आया है। यहां साढे 9 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला। अज्ञात लोगों ने गला काटकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आमनेर भीम निवासी लक्ष्मणसिंह (50) पुत्र रामसिंह की गर्दन धारदार हथियार से काट कर उसके शव को बड़ों की रेल में सड़क किनारे डाल दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर वृत्ति निरीक्षक लाभूराम विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली। उसके बाद उसके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम के मुर्दाघर में रखवा दिया।

पुलिस की जांच के मुताबिक प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा समग्र पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के बैकग्राउंड को लेकर भी तहकीकात की जा रही है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वह भीम पहुंच गए और पुलिस के प्रति आक्रोश जताया। परिजनों ने हत्या के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने की मांग की।