5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना तो एसपी- डीटीओ के साथ घर पहुंचे यमराज

राजसमंद में यातायात नियमों की अवहेलना पर रूकवाए वाहन,
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,latest hindi news,latest hindi new,hindi news latest hindi news,Rajsamand police,rajsamand policeman transfor,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

VIDEO : बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना तो एसपी- डीटीओ के साथ घर पहुंचे यमराज

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

हेलमेट पहनकर बाइक नहीं चलाने पर बुधवार को जलचक्की निवासी एक युवक के घर पुलिस अधीक्षक व परिवहन अधिकारी के साथ यमराज पहुंच गए, तो परिजन हक्के-बक्के रह गए। पुराना बस स्टैंड पर हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक रूकवाकर यमराज उसकी बाइक के पीछे बैठ गए और उसके घर ले जाने का आदेश दिया। वह कुछ समझ पाता, तब तक पुलिस व परिवहन अफसरों ने भी घेर लिया और सीधे जलचक्की स्थित उसके घर पहुंचे, तो परिजन हैरत में पड़ गए। यमराज रूपी बेहरूपिये के साथ एसपी भूवनभूषण यादव व परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या ने परिजनों को समझाया कि अब घर का कोई भी सदस्य बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाना चाहिए।
कांकरोली पुराना बस स्टैंड पर परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मैं यमराज हूं, आपसे हूं नाराज... थीम पर अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात नियमों के प्रति आमजन को पे्ररित व प्रोत्साहित करने के लिए यमराज रूपी बेहरुपिया तैयार किया गया। बेहरूपिये ने हंसने का स्वांग रचते हुए कहा अगर हेलमेट पहनकर बाइक नहीं चलाओ, कार में सीट बेल्ट नहीं लगाओगे, तो मैं नाराज हो जाऊंगा और आपकी जिन्दगी छीन लूंगा। इस तरह बोलते हुए कार, जीप, ऑटो व दुपहिया वाहन चालकों रूकवा कर यातायात नियमों की पालना के लिए पे्ररित व प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, यातायात थाना प्रभारी रामविलास, परिवहन निरीक्षक रोहितसिंह, कांकरोली उप निरीक्षक सुरेशचंद्र आदि मौजूद थे। उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण भी पहुंच गए। एसपी की उपस्थिति में यमराज रूपी बेहरूपिये ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए पे्ररित व प्रोत्साहित किया। कुछ वाहन वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जागरुकता के पेम्पलेट भी वितरित किए। उसके बाद जलचक्की, कांकरोली निवासी दीपक टांक की बाइक रूकवाई, जिसने हेलमेट नहीं पहन रखा। यमराज रूपी बेहरूपिया उसकी बाइक के पीछे बैठ गए और सीधे उसी के घर ले जाने का आदेश दिया। साथ ही कई पुलिस व परिवहन अधिकारी साथ हो गए, जो एसपी के साथ जलचक्की के पास उसके घर पहुंच गए। घर पर चाय पी, नाश्ता करते हुए उसके परिजनों को चेताया कि भविष्य में घर का कोई भी सदस्य बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाना चाहिए। इस पर घर के सदस्यों ने सहमति जताई।


कांकरोली में मानव शृंखला आज
यातायात प्रभारी रामविलास ने बताया कि श्री बालकृष्ण उमावि कांकरोली स्टेडियम में गुरुवार सुबह 11 बजे मानव शृंखला आयोजित होगी। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित करीब 700 लोग मानव शृंखला में शामिल होंगे। इसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया जाएगा। इसकी थीम एक करोड़ हाथ साथ-साथ है।