5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं स्वयं को घर तक ही सीमित नहीं रखें- गुप्ता

सखी उत्सव में महिलाओं के हर्षाए चेहरे
less than 1 minute read
Google source verification
sakhi utsav in railmagara

महिलाएं स्वयं को घर तक ही सीमित नहीं रखें- गुप्ता

प्रमोद भटनागर

रेलमगरा. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंजरी फाउण्डेशन की ओर से हिन्दुस्तान जिंक एवं वेदान्ता के सहयोग से बुधवार को कस्बे के जिंक स्टेडियम में सखी उत्सव का आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिशा गुप्ता ने कहा कि बदलते परिवेश में बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बालिका शिक्षा से ही देश के विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आप को घर तक ही सिमित ना रखें। वे पूरी तरह से शिक्षित होकर घरों से बाहर निकलें और देश की तरक्की में सहायक बनें। हिन्दुस्तान जिंक दरीबा के प्रबंधक पी.के. जैन ने कहा कि जिंक द्वारा सीएसआर सहित अन्य तरह की योजनाओं का संचालन कर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी चंद्रशेखर भण्डारी, उदयपुर से आई समाजसेविका अलका ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिंक के प्रशासनिक हैड कर्नल जेके चौधरी, सिक्युरिटी हैड गौरव शर्मा, दरीबा खान मजदू संघ के नरहरीदेव सिंह राठौड़, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, रेलमगरा सरपंच निशा जाट, लापस्या सरपंच सपना शर्मा, सीएसआर अधिकारी अभय गौतम भी मौजूद थे।
हुई कई प्रतियोगिताएं
उत्सव में महिलाओं के लिए कई तरह की स्पर्धाएं हुई, जिनमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। इसमें बेलुन डांस, रस्साकसी, जलेबी रेस आदि प्रमुख रहे।