5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक के टायर जैसे घिसकर 100 के 10 रुपए ही रह जाते थे

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने पूर्व प्रधानमंत्री के चर्चित बयान के जरिये कांग्रेस पर साधा निशाना एससी-एसटी सम्मेलन में नेताओं ने मोदी, वाजपेयी और शेखावत का किया गुणगान, राजे का जिक्र नहीं
3 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamnd district news,

ट्रक के टायर जैसे घिसकर 100 के 10 रुपए ही रह जाते थे

राजसमंद. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ओम माथुर ने कहा कि पहले एक प्रधानमंत्री कहते थे- ऊपर से 100 रुपए भेजते हैं, नीचे आते-आते दस रुपए ही रह जाते हैं। लोग कहते थे, जुबान फिसल गई। उनकी जुबान नहीं फिसलती थी, वह सच बोलते थे। 100 रुपए ट्रक के टायर जैसे घिसकर 10 रुपए हो जाते थे। आज के प्रधानमंत्री ने आप तक पूरे 100 रुपए पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था की है।
यहां पलेवा मगरी पर एससी-एसटी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए माथुर ने कहा कि एक प्रधानमंत्री थे शास्त्री, जिन्होंने देश में भुखमरी के हालात में देश में लोगों से एक दिन उपवास रखने का आह्वान किया, तो सोमवार को लोगों ने खाना छोड़ दिया। कुछ सालों बाद देश में अनाज का भण्डार लग गया। एक प्रधानमंत्री मोदी आए, जिन्होंने गरीबों के हक में गैस सब्सिडी छोडऩे की अपील की। दो करोड़ लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी। मोदी सरकार ने घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाया। पांच करोड़ लोगों के घर में गैस के चूल्हे उपलब्ध करवाए। उन्होंने हाल ही में जारी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान और जन-धन खाता योजना के अलावा और कईयोजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को गरीबों की हितैषी बताया। इससे पूर्वउच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद ऐसा जिला है, जिसने 'सबकी बेटी-हमारी बेटी की भावना को अपनाया है। इसी सोच को लेकर यहां सर्वसमाज का सामूहिक विवाह आयोजन होता है। हमारा इलाका सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करता है। कोई भी यह नहीं कह सकता कि कहीं भी भेदभाव हुआ है। उन्होंने जिले में जिला प्रमुख, चारों विधायक, सांसद, सातों प्रधान और नगर निकायों सहित पंचायतों में भी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि बैठे होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह जिला कांग्रेस मुक्त है।
उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कहा कि टीएसपी क्षेत्रमें आरक्षण को पूर्वमुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की देन बताते हुए कहा कि आज उनकी यह हैसियत शिक्षा और आरक्षण की वजह से ही बनी है। राजसमंद को भी टीएसपी में शामिल करने पर केन्द्र और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की जमकर तारीफ की, वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक जगह जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण का दायरा बढ़ाया। अर्जुनलाल ने उदयपुर और राजसमंद के विकास का उल्लेख करते हुए यहां के आदिवासीजन की कमतर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति की दूसरे जनजाति लोगों से तुलना करते हुए कहा कि सुविधाएं बढऩे पर भी शिक्षा में पिछडऩा इसका प्रमुख कारण रहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि 6 0 साल तक कांग्रेस ने इस तबके को केवल वोट बैंक बनाए रखा। जब पढ़-लिखकर जागरूक हुआ, तो भाजपा से जुडऩे लगा। कांग्रेस ने कभी इस वर्ग की शिक्षा और आगे बढऩे की चिंता नहीं की। भाजपा चिंतन और चिंता दोनों करती है। भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दो बार संसद में घुसने नहीं दिया। अटलबिहारी वाजपेयी के प्रयासों से उन्हें भारत रत्न मिला। मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष हरिसिंह रावत ने कहा कि हम क्यों आए हैं, आपको पता ही है। चुनाव आ गए हैं, इसलिए आगाह करने आए हैं। कांग्रेस ने केवल गुमराह किया है। धर्मनारायण जोशी ने कहा कि मेवाड़ के आदिवासियों ने गरीबी सही है, क्योंकि ये स्वाभिमानी रहे। इन्होंने भूख सही, लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।
ये भी थे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, उप जिला प्रमुख सफलता गुर्जर, नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, सभी प्रधान, भानु पालीवाल, मानसिंह बारहठ, सत्यप्रकाश काबरा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकता सहित दोनों तबकों के लोग उपस्थित थे।
सराय का लोकार्पण
नगर परिषद की ओर से चौमुखा महादेव मंदिर के निकट बाबा रामदेव मंदिर के पास साढ़े छह लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित बैरवा समाज की सराय का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री ने किया। समाज जिलाध्यक्ष भीमराज बैरवा एवं मोहनलाल बैरवा ने मंत्री को चून्दड़ी व उपरणा ओढ़ा स्वागत किया। बाद में पलेवा मगरी में राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव के मद से 25 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित खटीक समाज के सामुदायिक भवन एवं राज्यसभा सांसद ओम माथुर के मद से 10 लाख रुपए लागत से प्रस्तावित रेगर समाज के छात्रावास हॉल का शिलान्यास किया। राजस्थान भील विकास समिति के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और चारदीवारी निर्माण के लिए सांसद ओम माथुर द्वारा 25 लाख रुपए की घोषणा करने पर समाज के शंकरलाल खेर, गुलाबचंद, गणेशलाल, जगदीश, हमेरलाल, गंगाराम, मीठालाल, प्रकाशचन्द्र, छोगालाल आदि ने आभार जताया।
किया स्वागत
भाजपा उपाध्यक्ष माथुर का गोमती चौराहे पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। यहां भैरू नंदवाना, नारायण गुर्जर, विजय विप्लवी, दीपक डांगी एवं प्रदीप श्रीमाली सहित कई लोग उपस्थित थे।