5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे ने अपनी ही मां पर केरोसिन डाल लगा दी आग, उदयपुर रेफर, हालत नाजुक

केलवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा गांव की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

बेटे ने अपनी ही मां पर केरोसिन डाल लगा दी आग, उदयपुर रेफर, हालत नाजुक

कुंभलगढ़. केलवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा में रविवार शाम बेटे ने उसी की मां पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। बेटा पुरानी पत्नी को छोड़ कर नया नाता लाने की बात पर अड़ा हुआ था, जिसको लेकर मां-बेटे में बहस हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को केलवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार ओड़ा निवासी मनोहरसिंह (28) पुत्र काूलसिंह की शादी कुछ वर्षों पहले हुई, मगर अनबन के चलते काफी समय से उसकी पत्नी पीहर में ही रह रही थी। कुछ माह से मनोहरसिंह नया नाता लाने की बात कर रहा था, जिसका उसकी मां ताराबाई व पिता कालूसिंह ने इनकार कर दिया। माता-पिता ने समझाइश करते हुए बेटे के ससुराल जाकर बहू को ओड़ा ले आए। इस बीच रविवार सुबह ही उनका बेटा अहमदाबाद से गांव लौटा और ससुराल से पत्नी को वापस लाने को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लग गया। शाम करीब आठ बजे बेटे की उसकी मां व पिता से काफी बहस हो गई। इस बीच एक बार मनोहरसिंह ने खुद पर केरोसिन उड़ेलने का प्रयास किया, मगर परिजनों ने समझाइश की। इसके कुछ देर बाद आक्रोशित मनोहरङ्क्षसह ने खाना बना रही उसकी मां ताराबाई (50) पत्नी कालूसिंह पर ही केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी। आग लगने के बाद ताराबाई के चिखने, चिल्लाने पर आस पड़ोस से लोग दौड़कर आए और आग बुझाने के साथ ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में उदयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।